भारत को चीन से मिलेंगी वही 1.5 करोड़ PPE किट्स, जिन्हें यूरोप ने बताया है घटिया

नई दिल्‍ली। भारत सरकार ने चीन की सरकार से कहा है कि 1.5 करोड़ पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) किट्स के लिए जो ऑर्डर दिया गया था, उसे जल्‍द से जल्‍द पूरा करे। चीन ने हाल ही में निर्यात पर कई तरह के सख्‍त नियम लगा दिए हैं। इस पीपीई किट में गाउन, मास्‍क और 1.5 मिलियन रैपिड टेस्टिंग किट्स होंगी। हालांकि इस किट को लेकर स्‍पेन जैसे कुछ यूरोपियन देशों की तरफ से चिंता जताई गई थी।

ppe

कुछ किट्स भारत को मिलीं

बीजिंग में भारतीय दूतावास से राजदूत विक्रम मिसरी ने एक ऑनलाइन प्रेस ब्रीफिंग में बताया, 'भारत या तो 15 मिलियन पीपीई किट्स को हासिल कर चुका है या फिर उसकी प्रक्रिया में है। कुछ किट्स पहले ही डिलिवर की जा चुकी हैं।' भारत में आने वानी पीपीई का एक बड़ा हिस्‍सा चीन से आता है। इन ऑर्ड्स को सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्‍टर की कंपनियों की तरफ से दिया जाता है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की तरफ से बताया गया था कि चीन ने इससे अलग 170,000 पीपीई अलग से भारत को दान स्‍वरूप दी हैं। छह अप्रैल को यह पीपीई किट्स भारत आई थीं। इसके अलावा अब तक 388,473 पीपीई देश में मुहैया कराई जा चुकी हैं। चीन ने अब तक 500,000 से ज्यादा टेस्टिंग किट्स भारत को दे चुका है। जबकि एक से डेढ़ मिलियन किट्स खरीद और उत्‍पादन के चरणों में हैं। भारत में इस समय पीपीई किट्स की भारी कमी है और इसे देखते हुए चीन समेत अलग-अलग देशों से इसे मंगाया जा रहा है।

भारत को जरूरत 16 लाख टेस्टिंग किट्स की

भारत के राजदूत मिसरी ने चीन से सुनिश्चित करने को कहा है कि सप्‍लाई चेन खुली रहें और सभी जगहों से आने वाले ऑर्ड्स को पूरा किया जाए। उन्‍होंने कहा, 'भारत, चीन की उन कोशिशों की सराहना करता है जिसके तहत बेहतर गुणवत्‍ता वाले सामान का निर्यात सुनिश्चित किया जा रहा है।' केंद सरकार की तरफ से पिछले दिनों अनुमान लगाया गया था कि देश को अगले दो माह में करीब 15 लाख पीपीई और 16 लाख टेस्टिंग किट्स की जरूरत पड़ने वाली है। जो मीटिंग इस मसले पर सरकार की तरफ से हुई थी उसका नेतृत्‍व नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+