मोदी सरकार ने किए 50 बड़े काम, कांग्रेस ने OBC बिल को लटकाया: अमित शाह
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी भी बीजेपी सरकार के काम पर सवाल नहीं उठा सकते। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 इतनी जल्दी खत्म नहीं की जा सकती।
नई दिल्ली। बीजेपी चीफ अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने तीन साल में जितना काम किया है उतना काम अन्य सरकारें 50 सालों में नहीं कर पाई। हरियाणा को रोहतक में अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार ने पिछले तीन सालों में 50 नई योजनाओं को लागू किया है।
Recommended Video


बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी भी बीजेपी सरकार के काम पर सवाल नहीं उठा सकते। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 इतनी जल्दी खत्म नहीं की जा सकती। इस पर काम हो रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि 2018 तक घर-घर बिजली पहुंच जाएगी।रोहतक में अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने पर काम कर रही है। ओबीसी को संवैधानिक मान्यता दिलाने के लिए संशोधन 1955 से पेंडिंग था। मोदी सरकार ने इस काम को पूरा करेगी। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विरोधी है, उसने राज्यसभा में इसे पास नहीं होने दिया। कांग्रेस कितने भी रोड़े अटकाए हम ऐसे हर हाल में पास कराकर रहेंगे।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन दी। सैनिकों के लिए ये योजना काफी सार्थक साबित हो रही है। सर्जिकल स्ट्राइक से देश को अलग पहचान दिलाई अौर देश का मान बढ़ा। ओबीसी को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए बिल लाया गया और सरकार ने काले धन को बाहर लाने के लिए काम किया। राजनीतिक फंडिंग पर रोक लगाने का काम किया।आजादी के बाद पहली बार काले धन को लेकर ठोस कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि आम जनता को राहत देने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। सरकार लोगों के प्रति काफी संवेदनशील है। सरकार को लोगोंं केस्वास्थ्य की भी चिंता है। दिल की बीमारी के सस्ते इलाज के लिए स्टंट के रेट कम किए गए। इसी तरह अनेक कदम उठाए गए हैं।
आपको बता दें कि मिशन 2019 के तहत बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह यूपी के तत्काल बाद अपने अगले पड़ाव पर हरियाणा पहुंचे हैं। वह इस अभियान के तहत 110 दिवसीय राष्ट्रव्यापी दौरे पर हैं। उन्होंने बुधवार को बहादुरगढ़ से अपने हरियाणा दौरे की शुरुआत की। राज्य की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान उनके सिलसिलेवार बैठक करने और मनोहर लाल खट्टर सरकार के कार्यों की समीक्षा करने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications