मोदी सरकार का नए साल पर युवाओं को जॉब्स का तोहफा, जनवरी में तैयार होगा रोडमैप

नई दिल्लीः मोदी सरकार नए साल के मौके पर युवाओं को खुशखबरी दे सकती है। मंत्रालयों और विभागों में खाली पड़े पदों को भरने का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी के महीने में रोडमैप पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस रोडमैप में खाली पड़े 1 लाख बीस हजार पदों को भरने की प्रक्रिया को आने वाले एक साल में पूरा किया जाएगा। जानकारों का मानना है कि ऐसा साल 2019 के चुनाव के लिए किया जा रहा है क्योंकि इसका फायदा एनडीए को मिलेगा।

जनवरी महीने में आ सकती है रोजगार नीति

जनवरी महीने में आ सकती है रोजगार नीति

सूत्रों की मानें तो मोदी सरकार पहली बार एक अलग से रोजगार नीति जारी करने जा रही है। इसका फायदा साल 2019 में मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक रोजगार नीति को अंतिम रूप पीएम की आर्थिक सलाहकार की टीम और नीति आयोग मिलकर दे रहे हैं।

साल 2019 में होने हैं लोकसभा चुनाव

साल 2019 में होने हैं लोकसभा चुनाव

कहा तो ये भी जा रहा है कि इस साल बजट में इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। औपचारिक घोषणा के बाद जॉब्स पैदा करने की दिशा में सबसे बड़ा अभियान जल्दी ही शुरू किया जा सकता है। मोदी सरकार साल 2019 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के नौकरी न देना का मुद्दे की हवा निकलना चाहती है। मोदी सरकार को पता है कि साल 2014 में अगर मोदी सरकार बहुमत के साथ केंद्र की गद्दी पर बैठी तो उसके पीछे देश का युवा था जो जॉब्स की उम्मीद में था।

करीब 1 लाख 20 हजार पद खाली पड़े हैं

करीब 1 लाख 20 हजार पद खाली पड़े हैं

बताया जा रहा है कि देश के अलग-अलग विभागों में करीब 1 लाख 20 हजार पद खाली पड़े हैं। इन्हें भरने की प्रक्रिया एक साल में पूरी करनी होगी। स्टाफ सिलेक्शन कमिशन और रेलवे भर्ती बोर्ड को इसी मुताबिक तैयारी करने को कहा गया है। साथ ही देश की कंपनियों को भी नौकरी पैदा करने की न्यूनतम संख्या सुनिश्चित करने के लिए कहा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+