मानसून सत्र कल से, चीन सीमा विवाद पर संसद में बयान दे सकती है मोदी सरकार

नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इस बार कोरोना महामारी के साथ ही चीन सीमा विवाद ऐसा मुद्दा है, जिस पर जमकर हंगामा हो सकता है। कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों से साफ कर दिया है कि वो चीन के मसले पर मोदी सरकार से स्पष्टीकरण मांगेंगे। ऐसे में अब खबर आ रही है कि सरकार चीन सीमा विवाद को लेकर सदन में आधिकारिक बयान दे सकती है।

Recommended Video

    Monsoon session of Parliament: China के साथ तनाव पर सरकार संसद में दे सकती है बयान | वनइंडिया हिंदी
    monsoon session

    सूत्रों के मुताबिक रविवार को आगामी सत्र का एजेंडा तैयार करने के लिए संसदीय समिति की बैठक हुई। जिस पर चीन सीमा विवाद को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सूत्रों ने बताया कि मोदी सरकार संसद में चीन विवाद को लेकर बयान दे सकती है। हालांकि अभी तक बीजेपी या सरकार के किसी मंत्री ने इसकी पुष्टि नहीं की है। उम्मीद जताई जा रही है कि कोरोना और चीन विवाद को लेकर इस बार सदन की कार्यवाही काफी हंगामेदार रहेगी।

    इस बार चीन विवाद क्यों अहम?
    एलएसी पर पिछले चार महीने से चीन के साथ विवाद जारी है। इस दौरान कई बार चीनी सेना भारतीय क्षेत्र में आई, जिसकी सैटेलाइट इमेज भी सार्वजनिक हुईं थी। इसके अलावा गलवान घाटी में हुई झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए, जिसमें कमांडिंग ऑफिसर भी शामिल थे। वहीं हाल ही में पैंगोंग झील के पास दोनों देशों के सैनिकों में झड़प और हवाई फायरिंग हुई। चार दशक में ऐसा पहली बार हुआ है, जब चीन सीमा पर गोली चली है। ऐसे में सदन में इस मुद्दे पर जोरदार बहस होने की उम्मीद है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+