नरेंद्र मोदी मेरी आवाज को दबाना चाहते हैं, सीबीआई छापे पर चिदंबरम ने दी सफाई

FIPB की मंजूरी हजारों मामलों में दी गई है, ये मंजूरियां FIPB बोर्ड में शामिल पांच सचिवों की ओर से दी जाती है। इस मामले में मेरे ऊपर कोई आरोप नहीं है। सभी मामलों में फैसला कानून तरीके से किया गया है।

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर उनकी आवाज को दबाने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया है। चिदंबरम के ठिकानों पर सीबीआई छापे के बाद वो सामने आए और बयान जारी कर अपनी सफाई पेश की। चिदंबरम ने अपने बयान में कहा है कि INX मीडिया के विदेशी निवेश प्रस्ताव को मंजूरी में प्रक्रिया का पालन किया गया है।

नरेंद्र मोदी मेरी आवाज को दबाना चाहते हैं, सीबीआई छापे पर चिदंबरम ने दी सफाई

चिदंबरम का बयान

FIPB की मंजूरी हजारों मामलों में दी गई है, ये मंजूरियां FIPB बोर्ड में शामिल पांच सचिवों की ओर से दी जाती है। इस मामले में मेरे ऊपर कोई आरोप नहीं है। सभी मामलों में फैसला कानून तरीके से किया गया है। केंद्र सरकार मुझे और मेरे बेटे को टारगेट करने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है। चिदंबरम ने कहा कि सरकार मेरी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। मैं इस सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाता रहा हूं। विपक्षी के नेताओं, पत्रकारों, स्तंभकारों, एनजीओ, सिविल सोसाइटी के ऐसे लोगों को ये सरकार घेरना चाहती है जो उनकी नीतियों पर सवाल खड़े करते हैं। पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा है कि वो केंद्र सरकार के खिलाफ बोलना जारी रखेंगे।

आपको बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिंदबरम के आवास पर मंगलवार सुबह सीबीआई ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी INX मीडिया को दी गई मंजूरी के सिलसिले में की गई है। सोमवार को इस संबंध में FIR दर्ज की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक चिदंबरम के घर समेत 14 ठिकानों पर छापे मारे गए हैं।{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+