जेनेवा में भारत विरोधी पोस्टर पर मोदी सरकार ने जताई कड़ी आपत्ति, स्विट्जरलैंड के राजदूत को किया तलब
स्विट्जरलैंड के राजदूत ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि हम इस मामले को काफी गंभीरता से लेंगे। साथ ही भारत की चिंताओं को दूर करने की बात कही है।

Modi Government on Anti India Poster Geneva: स्विट्जरलैंड के जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र (UN) भवन के सामने भारत विरोधी पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई है। मामला तूल पकड़ता देख भारत सरकार ने रविवार को स्विट्जरलैंड के राजदूत को तलब किया है। वहीं, स्विट्जरलैंड के राजदूत ने कहा कि हम इस मामले को पूरी गंभीरता से लेंगे। इस संबंध में आधिकारिक सूत्रों ने जवाब देते हुए कहा कि जेनेवा में यूएन भवन के सामने भारत विरोधी पोस्टर लगाए गए हैं। इसको लेकर भारत ने कड़ा विरोध जताया है।
सूत्रों के मुताबिक, विदेश मंत्रालय में सचिव ने रविवार को स्विट्जरलैंड के राजदूत को तलब किया। इस दौरान उन्होंने जेनेवा में यूएन भवन के सामने भारत विरोधी पोस्टर लगाए जाने का मुद्दा उठाया। स्विट्जरलैंड के राजदूत ने कहा कि हम इस मामले को पूरी गंभीरता से लेंगे। साथ ही भारत की चिंताओं को दूर करने की बात कही है।
बताया जा रहा है कि इस मामले का वीडियो एक भारतीय छात्र ने शूट किया है। इसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया। इसके बाद यह मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ लिया। अब इसको लेकर भारत सरकार ने स्विट्जरलैंड के राजदूत को तलब किया है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में 'भारत-विरोधी' पोस्टर देखे जा सकते हैं।
Recommended Video

छात्र ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषध मुख्यालय के सामने भारत विरोधी पोस्टर लगाए गए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए जाने के बाद यूजर्स ने भी नाराजगी जाहिर की है। इसके साथ ही भारत में भी लोग नाराज दिख रहे हैं।
वहीं, भारत की अध्यक्षता में G-20 की बैठक हो रही है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने चीनी समकक्ष किन गैंग से मुलाकात की थी। इस द्विपक्षीय बैठक में दोनों नेताओं की बातचीत मौजूदा चुनौतियों को दूर करने पर केंद्रित थी। इसके अलावा बैठक में सीमा क्षेत्र के आसपास शांति पर चर्चा की गई थी। विदेश मामलों के एक्सपर्ट लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में चल रहे विवाद के बीच बैठक को काफी अहम मान रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ब्रिटेन के पूर्व पीएम के समाने एस जयशंकर ने कसा तंज, बोले- RRR मूवी में आप भी कुछ अच्छे नहीं












Click it and Unblock the Notifications