संसद के स्पेशल सेशन से पहले मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, TMC सांसद ने कसा तंज

केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र शुरू होने से एक दिन पहले 17 सितंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि, बैठक में शामिल होने के लिए सभी विपक्षी दलों के नेताओं को ई-मेल के जरिए निमंत्रण भेजा गया है।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट कर बताया कि, इस महीने की 18 तारीख से संसद सत्र से पहले 17 तारीख को शाम 4:30 बजे सर्वदलीय फ्लोर लीडर्स की बैठक बुलाई गई है। इसके लिए निमंत्रण संबंधित नेताओं को ईमेल के माध्यम से भेजा गया है।

Modi government called an all party meeting before special session of Parliament OBrien takes dig

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने सरकार पर कटाक्ष किया और कहा कि संसद के विशेष सत्र के एजेंडे पर अभी भी कोई शब्द नहीं कहा गया है।

टीएमसी सांसद ने ट्वीट कर लिखा कि, विशेष संसद सत्र शुरू होने से पहले दो कार्य दिवस शेष हैं और अभी भी एजेंडे पर एक शब्द भी नहीं कहा गया है। सिर्फ दो लोग जानते हैं! और हम अभी भी खुद को संसदीय लोकतंत्र कहते हैं।

18 से 22 सितंबर तक संसद के विशेष सत्र की घोषणा 31 अगस्त को संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने की थी। लेकिन सरकार की ओऱ से इस बात का खुलासा नहीं किया गया कि, ये विशेष सत्र किस मुद्दे को लेकर बुलाया जा रहा है। संसद के विशेष सत्र के एजेंडे का खुलासा नहीं करने पर विपक्ष ने सरकार की आलोचना की है।

वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी किसी एजेंडे का ऐलान नहीं करने पर सरकार पर कटाक्ष किया और एजेंडे के साथ सदन के पिछले विशेष सत्रों की एक सूची ट्वीट की।

अधिकारियों के मुताबिक, सत्र पुराने संसद भवन में शुरू होगा और अगले दिन नए भवन में स्थानांतरित हो जाएगा। नए संसद भवन में स्थानांतरण 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के साथ होगा, जिसे नई शुरुआत करने के लिए शुभ माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+