कन्‍हैया कुमार बोले- मोदी ने 35 की उम्र में किया एमए, मैं तो 30 में पीएचडी कर रहा हूं

नई दिल्‍ली। 30 साल की उम्र में भी जेएनयू में पढ़ाई करने के आरोप का जवाब देते हुए कन्‍हैया कुमार ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। इंडिया टुडे कॉन्‍क्‍लेव में अपनी बात करते हुए कन्‍हैया कुमार ने कहा कि जब प्रधानमंत्री 35 साल की उम्र में एमए की पढ़ाई कर सकते हैं तो वह 30 की उम्र में पीएचडी कर रहे हैं। कन्‍हैया कुमार ने आगे कहा कि ये लोग व्यक्तिगत हमले इसीलिए कर रहे हैं, क्योंकि उनके पास कहने को कुछ नहीं है। ये लोग हमारी आवाज दबाना चाहते हैं।

 Modi did his MA at 35, at least I'm doing PhD at 30

बीजेपी एक मशीन, जिसमें धुल जाते हैं नेताओं के दाग

कन्‍हैया कुमार ने कार्यक्रम में कहा, 'कांग्रेस का नेता जब बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर मंत्री बन जाता है तो वह शरीफ बन जाता है। जब वह दूसरी पार्टी में होता है तो भ्रष्टाचारी कहलाता है। भाजपा एक वॉशिंग मशीन है, इधर से डालिए उधर से सदाचारी नेता बनकर निकलता है।'

आरक्षण के सवाल पर क्‍या बोले कन्‍हैया कुमार

गुजरात में पटेलों को आरक्षण के समर्थन के बारे में पूछे गए सवाल पर कन्‍हैया कुमार ने जवाब देते हुए कहा कि हम सब अपने-अपने समुदाय से संबंधित पहचानों के साथ जुड़े हैं। उन्‍होंने कहा कि यह कोई अपराध नहीं है। अलग अलग समुदाय के लोग, अपने अपने समुदायों की बात करते हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है, हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि पहले से जो एक लाइन खिंची हुई है, उसके बराबर में एक लाइन और खींच दी जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+