मोदी कैबिनेट का फैसला: मुद्रा लोन लेने वालों को बड़ा तोहफा, ब्याज में छूट

नई दिल्ली- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज बहुत सारे बड़े फैसले किए हैं। इसमें सबसे बड़ा तोहफा मुद्रा लोन लेने वालों को दिया गया है। इसके तहत शिशु लोन लेने वालों को मोदी सरकार ने ब्याज में 2 फीसदी देने की घोषणा की है। बता दें कि शिशु लोन के तहत लोग 50,000 रुपये तक का लोन लेते हैं। मोदी सरकार के इस फैसले करीब साढ़े 9 करोड़ लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है। ब्याज में यह छूट 1 जून, 2020 से 31 मई, 2021 तक के लिए मिलेगी।

Recommended Video

      Modi Cabinet का फैसला, Mudra Shishu Loan लेने वालों को ब्याज में 2 फीसदी की छूट | वनइंडिया हिंदी
      Modi cabinets decision: Big gift to Mudra Loan borrowers, interest rebate

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आज जो कुछ बड़े फैसले लिए गए हैं, उसमें मुद्रा योजना के तहत शिशु लोन लेने वालों की लिए बड़ी ही अच्छी खबर है। कोरोना-लॉकडाउन की वजह से जिन छोटे-मोटे व्यवसाय में लगे लोगों को नुकसान हुआ है और उन्होंने 50 हजार रुपये तक का शिशु लोन ले रखा है, उन्हें 1 जून,2020 से अगले साल 31 मई यानि पूरे एक साल तक 2 फीसदी कम ही ब्याज चुकाना होगा। यानि एक साल तक उनके पैसे बचेंगे।

      बता दें कि ये जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रेस कांफ्रेंस ने कैबिनेट के फैसलों को लेकर मीडिया को ब्रीफिंग के दौरान दी है। मंत्री के मुताबिक इस समय देश में करीब 18 से 20 करोड़ लोग मुद्रा लोन लेकर स्वरोजगार में लगे हैं। जिनमें से 9.37 करोड़ लोगों ने शिशु लोन यानि 50 हजार रुपये तक की रकम ले रखी है। उन्होंने बताया कि मुद्रा योजना विश्व का सबसे बड़ा स्मॉल बैंक प्रोग्राम है।

      बता दें कि सरकार ने जो घोषणा की है उससे उसपर 1,540 करोड़ रुपये का बोझ आएगा। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक पहले ठेले,रेहड़ी-पटरी वाले और छोटे-मोटे दुकानदार साहूकारों से मोटे ब्याज पर कर्ज लेते थे। अब उन्हें मुद्रा योजना से उनकी जरूरत के मुताबिक लोन मिल जाता है। ऐसे लोगों को एक साल तक ब्याज में दो फीसदी की छूट से बहुत ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+