मोदी कैबिनेट विस्तार: क्या भ्रष्टाचार के चलते हटाया जा रहा है ये मंत्री!
नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट का विस्तार और फेरबदल जितना आसान लगा रहा है वो उतना है नहीं। सरकार अपने इस कैबिनेट विस्तार व फेरबदल के जरिए साल 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। खबरें ऐसी भी हैं कि मौजूदा मंत्रिमंडल के एक मंत्री को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है क्योंकि उन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। ये मंत्री इंटेलीजेंस एजेंसियों के निशाने पर हैं और इसका फोन केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) टेप किया जा रहा था।

Recommended Video

अंग्रेजी पत्रिका इंडिया टुडे के अनुसार सूत्रों ने जानकारी दी कि हाल ही में एक उच्च स्तरीय छापेमारी की गई थी, जिसमें 4 लोगों की गिरफ्तारी की गई थी जिसके बाद मंत्री का नाम सामने आया था। वास्तव में, गिरफ्तार किए गए शख्स के मंत्री के साथ सौदा करने की बात कही जा रही है।
अज्ञात अधिकारी हैं शामिल
सीबीआई की प्राथमिकी में मंत्रालय के 'अज्ञात अधिकारियों' को शामिल किया गया था जिसके लिए रिश्वत दी जानी थी। टेप की बातचीत एजेंसी के लिए अहम थी क्योंकि प्रधानमंत्री कार्यालय के पास मंत्री पर पहले ही जांच एजेंसी द्वारा दिया गया एक नोट था। सीबीआई ने इस पूरे मामले पर आधिकारिक तौर पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
यह मामला गुप्त रखा गय था और इनमें से एक केंद्रीय मंत्री, जांच एजेंसी के बिछाए जाल में फंस गया। इसके बाद पीएम ने मंत्री पर कार्रवाई की और ऐसे में सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि फिलहाल यह घोटाला सामने ना आए। गौरतलब है कि फिलहाल खुद पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कैबिनेट विस्तार व फेरबदल पर विचार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications