Modi Cabinet Meeting: कैबिनेट की बैठक में सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना पर लगी मुहर, 1 लाख करोड़ रुपये की मंजूरी
Modi Cabinet Meeting Decisions: मोदी कैबिनेट की बैठक में अन्न भंडारण की योजना पर मुहर लगाई गई। अनाज भंडारण के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

Modi Cabinet Meeting Decisions: मोदी कैबिनेट की आज यानी बुधवार को बैठक हुई। इस बैठक में अन्न भंडारण की योजना पर मुहर लगाई गई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बैठक में लिए गए फैसले के बारे में जानकारी दी। ब्रीफिंग करते हुए उन्होंने बताया कि सहकारी क्षेत्र में अनाज भंडारण के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है।
पायलट परियोजना लागू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज सहकारी क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना की सुविधा के लिए एक अंतर-मंत्रालयी समिति के गठन और सशक्तिकरण को मंजूरी दी। सहकारिता मंत्रालय देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कम से कम 10 चयनित जिलों में एक पायलट परियोजना लागू करेगा।
700 लाख टन और बढ़ेगा भंडारण
यह परियोजना की विभिन्न क्षेत्रीय आवश्यकताओं के बारे में मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान करेगी। जिससे योजना के देशव्यापी कार्यान्वयन के लिए उपयुक्त रूप से शामिल किया जाएगा। अनुराग ठाकुर ने ब्रीफिंग करते हुए कहा कि अनाज के भंडारण में 7 सौ लाख टन और बढ़ाया जाएगा।
1 लाख करोड़ की मंजूरी
Recommended Video

अभी 1450 लाख टन अनाज भंडारण की क्षमता है। इसके साथ ही अब 2150 लाख टन अनाज भंडारण की क्षमता हो जाएगी। इसके लिए 1 लाख करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही हम विश्व के सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना पर काम शुरू करेंगे।
हर ब्लॉक में 2 हजार टन अनाज का भंडारण
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इसके लिए हम हर ब्लॉक में 2 हजार टन भंडारण क्षमता का गोदाम बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत में अन्न के भंडारण की क्षमता वार्षिक उत्पादन का केवल 47 प्रतिशत है। अनाज की बर्बादी ना हो इसके लिए हम इसके भंडारण पर जोर दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 'विदेश जाते ही राहुल गांधी के अंदर जिन्ना की आत्मा घुस जाती है', अमेरिका में दिए भाषण पर BJP ने साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications