'विदेश जाते ही राहुल गांधी के अंदर जिन्ना की आत्मा घुस जाती है', अमेरिका में दिए भाषण पर BJP ने साधा निशाना
Mukhtar Abbas Naqvi Hits Rahul Gandhi: बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी के अमेरिका में दिए भाषण को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विदेश में आते ही राहुल गांधी के अंदर जिन्ना की आत्मा घुस जाती है।

Mukhtar Abbas Naqvi Hits Rahul Gandhi: राहुल गांधी के अमेरिका में उनके भाषण को लेकर बीजेपी ने अब मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी ने बुधवार को राहुल गांधी की भाषण को लेकर जमकर आलोचना की है। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं तब उनके अंदर जिन्ना की आत्मा घुस जाती है।
'ओझा से भूत भगाने की जरूरत'
राहुल गांधी के भाषण पर पलटवार करते हुए मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जब वे विदेश में होते हैं तो उनके अंदर जिन्ना की आत्मा घुस जाती है। उन्होंने कहा कि जिन्ना के साथ-साथ अल कायदा की भी आत्मा घुस जाती है। मैं उन्हें भारत आने और किसी अच्छे ओझा से भूत भगाने का सुझाव दूंगा।
Recommended Video

'भारत को बदनाम करने का ठेका'
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भारत को बदनाम करने का ठेका लिया है। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मुसलमानों को च्युइंगगम की तरह इस्तेमाल किया है। देश में हर तरफ मोदी-मोदी की गूंज है। लेकिन राहुल गांधी भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी विदेश में ही मोदी सरकार की आलोचना करते हैं।
'सत्ता वियोग में राहुल गांधी का विलाप'
वहीं, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि राहुल गांधी सत्ता वियोग में विलाप कर रहे हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध लंदन से अमेरिका तक कर रहे हैं। हिम्मत है तो वहां के भारतीयों से पूछें कि कैसे कांग्रेस सरकार में अपमान किया गया और मोदी सरकार में भारत और भारतीयों का सम्मान मिला है।
क्या था राहुल गांधी का भाषण
राहुल गांधी ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में प्रवासी भारतीयों की एक सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। साथ ही लोगों को धमकी दे रही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों से केंद्र सरकार लोगों का ध्यान भटका रही है।
यह भी पढ़ें- USA में राहुल गांधी के कार्यक्रम में लगे 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे, लहराए गये झंडे, मोदी को दी धमकी












Click it and Unblock the Notifications