मोदी कैबिनेट विस्तार से पहले इन नेताओं ने की पीएम से मुलाकात, देखिए पूरी लिस्ट
नई दिल्ली, 07 जुलाई। मोदी सरकार के कैबिनेट का आज शाम 6 बजे विस्तार होगा,साथ ही कई मंत्रियों के मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ कुछ मंत्रियों को मंत्रालय से बाहर का भी रास्ता दिखाया जा सकता है। आज शाम को होने वाले मंत्रिमंडल फेरबदल से पहले संभावित नेता जो मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर मुलाकात की। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे, भिवंडी लोकसभा सीट से सांसद कपिल पाटिल, यूपी में अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल, उत्तराखंड से पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय भट्ट और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पीएम मोदी से आज उनके आवास पर मुलाकात हो चुकी है। माना जा रहा है कि इन सभी लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
Recommended Video

इसके अलावा कई और बड़े चेहर जिसमे सर्बानंद सोनोवाल, भूपिंदर यादव, अनुराग ठाकुर, मीनाक्षी लेखी, शोभा करांदलजे, सुनीता दुग्गा, प्रीतम मुंडे, जी किशन रेड्डी, आरसीपी सिंह,पुरुषोत्तम रुपला, शांतनु ठाकुर ने भी पीएम मोदी से 7 लोक कल्याण मार्ग पर स्थिति पीएम आवास पर मुलाकात की। जो नए चेहरे मंत्रिमंडल में जगह बना सकते हैं उनमे दिवंगत नेता राम विलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस हैं। पारस भी पीएम आवास पर बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
मंत्रिमंडल विस्तार से पहले लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पशुपति कुमार पारस को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि मैंने पीएम मोदी को इस बारे में सूचित कर दिया है कि पशुपति कुमार पारस को पार्टी ने चार अन्य सांसद के साथ निलंबित कर दिया है। ऐसे में अगर उन्हें लोक जनशक्ति पार्टी के कोटे से मंत्री बनाया जाता है तो वह इसके खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। वहीं जब पशुपति कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राज को राज रहने दो।












Click it and Unblock the Notifications