Modi 3.0: हार के बावजूद ये नेता बनने जा रहा है मंत्री, जानिए मोदी 3 कैबिनेट को लेकर क्या कहा?
Modi Cabinet 3.O: लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद आज एनडीए सरकार बनाने के लिए तैयार है। मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो पूर्ण कार्यकालों के बाद गठबंधन सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए आज शपथ लेने के लिए तैयार हैं।
नरेंद्र मोदी के साथ-साथ कई सांसद भी आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे नेता भी मंत्री पद की शपथ लेंगे जो इस बार चुनाव नहीं जीत पाए हैं। ऐसे नेताओं में रवनीत सिंह बिट्टू का नाम भी शामिल है। बिट्टू ने लुधियाना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन वो हार गए थे।
यह भी देखें: Modi Cabinet 2024 Full list: मोदी सरकार में अनुराग ठाकुर को मौका नहीं, मिलेगी ये बड़ी जिम्मेदारी

7 एलकेएम में चाय बैठक में भाग लेने के बाद, रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, "...यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है कि चुनाव हारने के बाद भी उन्होंने (एनडीए) मुझे अपने मंत्रिमंडल में चुना है। इस बार प्राथमिकता पंजाब को दिया गया है। मैं 2027 में विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के लिए जमीन तैयार करूंगा...सिर्फ 2 साल पहले पंजाब की जनता ने कांग्रेस को खारिज कर दिया था, AAP जो काम कर रही है वो सब जानते हैं, इसलिए लोगों के पास सिर्फ एक ही है विकल्प जो भाजपा है...अगर मौका मिला तो मैं पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहूंगा...''
#WATCH | Delhi: After attending the tea meeting at 7 LKM, BJP MP-elect Ravneet Singh Bittu says "...It is a very big thing for me that they (NDA) have chosen me in their cabinet even after losing the elections. Punjab has been given priority this time...I will prepare the ground… pic.twitter.com/aT3Z5PSS9A
— ANI (@ANI) June 9, 2024
कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू?
बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। 2009 में बिट्टू आनंदपुर साहिब से और फिर 2014 और 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लुधियाना से लोकसभा के सांसद चुने गए थे। रवनीत सिंह बिट्टू लुधियाना जिले के पायल विधानसभा क्षेत्र के कोटला अफगाना गांव के मूल निवासी हैं। इस बार उन्होंने बीजेपी की सीट पर चुनाव मैदान में थे जहां वो कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वॉर्निंग के हाथों हार गए।
यह भी देखें: कौन हैं राम मोहन नायडू, जो बनेंगे मोदी कैबिनेट में सबसे कम उम्र के मंत्री! अपने ही पिता का तोड़ेंगे रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications