Modi Cabinet 2024 Full list: मोदी सरकार में अनुराग ठाकुर को मौका नहीं, मिलेगी ये बड़ी जिम्मेदारी
pm modi oath ceremony live today: नरेंद्र मोदी आज 9 जून 2024 की शाम को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। अबकी बार की मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में कई पुराने चेहरों को मौका नहीं मिलेगा। इनमें अनुराग ठाकुर का नाम शामिल भी शामिल है।
शपथ ग्रहण समारोह से पहले पीएम मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संभावित मंत्रियों के साथ अपने आवास पर बैठक की, जो दोपहर को खत्म हुई। जिन पुराने मंत्रियों को रिपीट नहीं किया जा रहा है, उनमें अनुराग ठाकुर भी शामिल है। पिछली मोदी सरकार में अनुराग ठाकुर सूचना और प्रसारण मंत्री रहे हैं।

मोदी सरकार 2024 के जिन संभावित कैबिनेट मंत्रियों के नाम सामने आए हैं, उनमें अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी, एस जयशंकर, पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे दिग्गजों का नाम शामिल है।
मोदी सरकार 2024 में मंत्री नहीं जाने के बाद अनुराग ठाकुर की क्या भूमिका होगी? कहा जा रहा अनुराग ठाकुर को संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। ठाकुर की नियुक्ति पार्टी को नया अध्यक्ष मिलने के बाद हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2024 में अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट पर इस बार कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल सिंह रायजादा को करीब 2 लाख वोटों से हराया है।
मोदी सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्री रहने से पहले वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री और खेल राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। पहली बार मई 2008 में उस समय भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में पहली बार लोकसभा सांसद चुने गए जब उन्होंने अपने पिता के उत्तराधिकारी के रूप में चुनाव लड़ा।
इसके बाद लगातार 2009, 2014, 2019 और अब 2024 में फिर सांसद चुने गए हैं। ठाकुर जनवरी, 2019 में संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के पहले सांसद बने थे।
मोदी सरकार 3.0 मंत्रिमंडल के संभावित चेहरे
राजनाथ सिंह
अमित शाह
नितिन गडकरी
डॉ महेश शर्मा
अनिल बलूनी
राधा मोहन दास अग्रवाल
एसपी सिंह बघेल
अनुराग ठाकुर
पीयूष गोयल
मनसुख मंडाविया
गिरीराज सिंह
नित्यानंद राय
अर्जुनराम मेघवाल
गजेन्द्र सिंह शेखावत
रूड़ी
वीडी शर्मा
शिवराज सिंह चौहान
ज्योतिरादित्य सिंधिया
वीरेन्द्र खटीक
कुलस्ते
रामवीर सिंह विधूड़ी
कमलजीत सहरावत
स्मृति ईरानी
मनोहर लाल खट्टर
राव इंद्रजीत
भूपेन्द्र यादव
डॉ जितेन्द्र सिंह
वैजयंत पांडा
अपराजिता सारंगी
शांतनु ठाकुर
गांगुली
सुरेश गोपी
विप्लव देब
सर्वानंद सोनेवाल
हरदीप पुरी
विजयपाल तोमर
तापिर गांव
संजय बंडी/ जी किशन रेड्डी
प्रह्लाद जोशी
शोभा करंदजले
पीसी मोहन
नारायण राणे
श्रीपद नाइक
डॉ भोला सिंह
अनूप वाल्मीकि












Click it and Unblock the Notifications