मोटेरा स्टेडियम पर लेखक ने किया ट्वीट, कंफ्यूजन में मोदी समर्थकों ने 'स्पाइडर मैन' को ही कर दिया ट्रोल

नई दिल्ली: सोशल मीडिया अभिव्यक्ति के लिए सबसे बेहतरीन जरिया माना जाता है, जहां लोग किसी भी मुद्दे पर खुलकर बात करते हैं। हाल ही में गुजरात के मोटेरा स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर दिया गया। जिसके बाद से बीजेपी समर्थकों और विपक्ष में जमकर बयानबाजी हो रही है। इस मुद्दे पर कुछ अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी, लेकिन एक कंफ्यूजन की वजह से स्पाइडर मैन के हीरो को ट्रोल किया जाने लगा।

क्या था ट्वीट में?

क्या था ट्वीट में?

हुआ यूं कि टॉम हॉलैंड ने मोटेरा स्टेडियम का नाम बदलने को लेकर एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नम्रता का प्रशंसक हूं, जो उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम का नाम अपने नाम पर कर लिया, हालांकि नेताओं के लिए हमेशा ऐसा करना उनके देश के लिए अच्छा नहीं होता। इसके बाद बीजेपी और पीएम मोदी के समर्थकों ने गूगल पर टॉम हॉलैंड की तलाश शुरू की और मामला यहीं पर उल्टा पड़ गया।

स्पाइडर मैन का हो रहा बॉयकॉट

स्पाइडर मैन का हो रहा बॉयकॉट

दरअसल टॉम हॉलैंड क्लासिकल और मीडिएवल हिस्ट्री के लेखक हैं और उनकी किताबें जमकर बिकती हैं। इसके अलावा वो क्रिकेटर भी रह चुके हैं। जब लोगों ने टॉम हॉलैंड को सर्च किया तो एक जैसा नाम होने की वजह से स्पाइडर मैन के एक्टर का नाम आ गया। इसके बाद से बड़ी संख्या में लोग उनकी आलोचना करने लगे। कुछ लोगों ने तो स्पाइडर मैन सीरीज को भारत में बैन करने और उसके बॉयकॉट की अपील कर डाली। इसके बाद ट्विटर पर #BoycottSpiderman ट्रेंड करने लगा।

एक्टर से भी हुई गलती

एक्टर से भी हुई गलती

ये कंफ्यूजन आम लोगों के साथ खास लोगों को भी हुई। एक्टर अश्विन मुश्रान ने टॉम के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि मैं कभी भी स्पाइडर मैन फिल्म देखने नहीं जाऊंगा। कई बार कुर्बानियां देनी पड़ती हैं, देश पहले-फिल्म बाद में। जिस पर टॉम ने मजे लेते हुए लिखा कि सुपर हीरों की फिल्मों को बर्बाद करने का मेरा प्लान आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा एक शख्स ने पूछा कि क्या स्पाइडर मैन JNU से है। कुछ लोगों ने कमेंट करके मोदी समर्थकों को उनकी गलती का एहसास दिलाया। साथ ही बताया कि ये स्पाइडर मैन वाले टॉम नहीं बल्कि दूसरे वाले टॉम हैं। फिर भी लंबे वक्त तक स्पाइडर मैन को ट्रोल किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+