MODI 3.0 Cabinet: निर्मला सीतारमण से लेकर अनुप्रिया पटेल तक, जानिए 7 महिला मंत्रियों को मिला कौन सा मंत्रालय?
MODI 3.0 Cabinet 7 Women Ministers Portfolios: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में विभागों का बंटवारा हो गया है। 10 जून को मंत्रियों को पोर्टफोलियो (विभाग) भी दे दिए गए हैं। मोदी कैबिनेट में निर्मला सीतारमण, अन्नपूर्णा देवी और अनुप्रिया सिंह पटेल समेत सात महिला सदस्यों को मंत्री बनाया गया है।
मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में नई महिला मंत्रियों में पूर्व केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल और भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे, निमुबेन बांभणिया, रक्षा खडसे, सावित्री ठाकुर और अन्नपूर्णा देवी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- मोदी की इन 7 महिला मंत्री में कौन सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी? एक 10वीं पास तो एक ने विदेश से की है पढ़ाई
निर्मला सीतारमण और अन्नपूर्णा देवी को केंद्रीय मंत्रिमंडल पद दिया गया है। वहीं बाकी अन्य पांच महिला मंत्रियों को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।
Portfolios of 7 women ministers NDA govt: सात महिला मंत्रियों को मिला कौन सा मंत्रालय?
1. निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman)(भाजपा नेता)
वित्त मंत्री, कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री (Minister of Finance, Minister of Corporate Affairs)
2. अन्नपूर्णा देवी (Annapurna Devi) (भाजपा नेता)
महिला एवं बाल विकास मंत्री (Minister of Women and Child Development)
ये भी पढ़ें- कौन हैं अन्नपूर्णा देवी, हाउस वाइफ से कैसे बनीं मोदी कैबिनेट में मंत्री, पति की अचानक मौत के बाद हुआ कुछ ऐसा
3. अनुप्रिया सिंह पटेल (Anupriya Singh Patel) (अपना दल)
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare,
Ministry of Chemicals and Fertilizers)
ये भी पढ़ें- राजनाथ सिंपंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल सहित इन मंत्रियों के सहारे यूपी में जातीय समीकरण साधने की कोशिश
4. शोभा करंदलाजे (Shobha Karandlaje) (भाजपा नेता)
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री (Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises, Minister of State in the Ministry of Labour and Employment)
5. रक्षा निखिल खडसे (Raksha Nikhil Khadse) (भाजपा नेता)
युवा मामले एवं खेल मंत्रालय (Ministry of Youth Affairs and Sports)
6. सावित्री ठाकुर (Savitri Thakur) (भाजपा नेता)
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (राज्य प्रभार) (Ministry of Women and Child Development)
7. निमुबेन बांभणिया (Nimuben Bambhaniya) (भाजपा नेता)
उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय (Ministry of Consumer Affairs, Food and Public Distribution)












Click it and Unblock the Notifications