Modi 3.0 Cabinet: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बने मोदी के मंत्री, ये नेता भी भी होंगे मोदी मंत्रिमंडल का हिस्सा
PM Modi 3.0 Cabinet: प्रधानमंत्री पद के लिए नामित नरेंद्र मोदी आज रविवार शाम को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में शाम सवा सात बजे प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्य शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है।
हालांकि जेपी नड्डा को कौन सा विभाग दिया जाएगा, इसपर अभी कोई अपडेट नहीं है। गुजरात के सांसद सीआर पाटिल भी आज राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगे। जेडीएस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी का नाम भी आज शपथ लेने वाले नेताओं की संभावित सूची में शामिल है।

ये भी पढ़ें- Modi 3.0 Cabinet: चिराग पासवान से लेकर ललन सिंह तक, बिहार के इन 6 सांसदों को मोदी कैबिनेट में मिल सकती है जगह
PM PM Modi 3.0 Cabinet: ये नेता भी हो सकते हैं मोदी कैबिनेट का हिस्सा
- हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, तेलंगाना के नेता बंदी संजय कुमार और किशन कुमार रेड्डी, पंजाब से भाजपा नेता रवनीत बिट्टू आज शपथ लेंगे।
- राजस्थान से गजेंद्र सिंह शेखावत, जेडीयू नेता ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर, तथा गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय भी आज मंत्री बनेंगे। हम प्रमुख जीतन राम मांझी, लोजपा नेता चिराग पासवान, जितिन प्रसाद और लक्ष्मीकांत बाजपेयी भी आज शपथ लेंगे। किरेन रिजिजू को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।
- एचडी कुमारस्वामी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने को भाजपा द्वारा दक्षिणी राज्यों, विशेषकर कर्नाटक में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है, जहां जेडी(एस) को समर्थन मिला है, खासकर वोक्कालिगा समुदाय-बहुल क्षेत्रों में।
ये भी पढ़ें- Modi 3.0 Cabinet: ये 10 महिलाएं बन सकती हैं मोदी 3.0 कैबिनेट में मंत्री, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल?
- भाजपा नेता निर्मला सीतारमण और सर्बानंद सोनोवाल को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। अन्य नामों में अमित शाह, राजनाथ सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हैं।
- रिपोर्ट के मुताबिक आज सुबह, कई नेताओं को चाय बैठक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर बुलाया गया था। इस चाय वाली बैठक में लगभग वो सभी लोग थे, जो लोग आज शाम को मंत्री पद की शपथ लेंगे।
ये भी पढ़ें- कौन हैं इकरा हसन, जो सांसद बनकर भी हैं परेशान! मुकदमे तक की आई नौबत, मामला जान दंग रह जाएंगे












Click it and Unblock the Notifications