कौन हैं इकरा हसन, जो सांसद बनकर भी हैं परेशान! मुकदमे तक की आई नौबत, मामला जान दंग रह जाएंगे
Iqra Munawwar Hasan (Kairana MP): उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार इकरा हसन चुनाव जीतकर सांसद बनी हैं। इकरा हसन ने भाजपा के प्रदीप चौधरी को 69,000 से अधिक वोटों से हराया है। लेकिन नवनिर्वाचित सांसद इकरा हसन चुनाव जीतने के बाद भी परेशान हैं।
आपको ये जानकर हैरानी हो रही होगी कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद इकरा हसन सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल तक उनके जीत की चर्चा हो रही है। इकरा हसन की बढ़ती लोकप्रियता ही उनकी परेशानी का सबब है। आइए जानें क्या है पूरा मामला?

ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव के इन 4 युवा उम्मीदवारों ने मारी बाजी, UP की इन सीटों पर BJP के दिग्गज नेताओं को दी मात
इस वजह से परेशान हैं इकरा हसन
असल में कुछ शातिर लोगों ने मिलकर नवनिर्वाचित सांसद इकरा हसन के सोशल मीडिया पर 80 से ज्यादा फेक अकाउंट बना दिए हैं। सिर्फ अकाउंट ही नहीं बनाए गए हैं, इन फर्जी अकाउंटों से सोशल मीडिया पर लगातार भड़काऊ पोस्ट और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं।
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक इकरा हसन के फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर लगभग 80 फर्जी अकाउंट बनाए गए हैं। इन अकाउंट पर प्रोफाइल फोटो इकरा हसन की लगी हुई है, जहां पर इकरा से जुड़ी कई पोस्ट और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। कुछ अकाउंट से धर्म और संप्रदाय से जुड़े भड़काऊ पोस्ट और वीडियो भी डाले जा रहे हैं। ट्विटर पर बनाई गई फर्जी हैंडल से सपा नेता आजम खान, मौलाना मोहिब्बुल्लाह को लेकर भी पोस्ट किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- लल्लू सिंह सिर्फ एक 'गलती' की वजह से हार गए अयोध्या, BJP को पहले से आभास था हाथ से जा रही है 'राम नगरी'

पुलिस में शिकायत करेंगी इकरा हसन
रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले के सामने आने के बाद इकरा हसन ने पुलिस से शिकायत की बात कही है। इकरा हसन ने अपनी टीम से फर्जी आइडी को चिन्हित कराया है और वह जल्द ही इस मामले में पुलिस शिकायत करेंगी।
इकरा हसन के प्रतिनिधि विश्ववेंद्र उर्फ गोलू के मुताबिक, इकरा हसन की फेसबुक पर लगभग 25, इंस्टाग्राम और एक्स और सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मिलाकर कुछ 80 फर्जी आइडी बनाई गई है। उन्होंने कहा है कि इन सभी को पुलिस के जरिए बंद करवाया जाएगा।
इकरा हसन के प्रतिनिधि ने कहा कि फिलहाल सांसद इकरा लखनऊ में हैं। वह वहां सपा के बैठकों में शामिल होने गई हैं। जैसे ही वो कैरान आएंगी, हम इस मामले में तहरीर देकर मुकदमा कराएंगे।
इकरा हसन के प्रतिनिधि ने साफ-साफ कहा है कि इकरा हसन की इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर एक-एक अकाउंट है और वो सारे हैंडल ब्लू टिक वाले हैं। इसके अलावा अन्य किसी भी आइडी को वह नहीं चलाती हैं।

कौन हैं इकरा हसन और उनकी राजनीति में आने की पूरी कहानी?
इकरा हसन को राजनीति विरासत में मिली है। लंदन स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज की पूर्व छात्रा इकरा हसन ने राजनीति में तब कदम रखा जब उनकी मां तबस्सुम हसन और भाई नाहिद हसन (जो तीन बार विधायक रह चुके हैं) के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
इकरा हसन ने लंदन के स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड एशियन स्टडीज से अंतरराष्ट्रीय कानून और राजनीति में अपनी मास्टर डिग्री पूरी की ही थी कि तभी कोरोना की दूसरी लहर आ गई और वह कैराना में अपने घर में ही रह गईं।
लेडी श्री राम कॉलेज से बीए और दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री के साथ, इकरा ने अपना पीएचडी प्रस्ताव 'भारत के संसदीय लोकतंत्र की फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट प्रणाली का एक अध्ययन' प्रस्तुत किया था। उस वक्त तक राजनीति में शामिल होने के बारे में इकरा हसन ने सोचा नहीं था। हालांकि राजनीति उनके खून में था। उन्होंने शुरू से ही अपने घर में पिता चौधरी मुनव्वर हसन, और मां-और बड़े भाई को चुनाव प्रचार करते देखा था।

इकरा के पिता चौधरी मुनव्वर हसन सांसद थे। उनकी मौत 2008 में एक कार दुर्घटना में हो गई थी। चौधरी मुनव्वर हसन के निधन के बाद उनकी पत्नी तबस्सुम ने सक्रिय राजनीति में आने का फैसला किया और 2009 और फिर 2018 में उपचुनाव जीतकर अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस बीच इकरा के भाई नाहिद ने तीन बार राज्य विधानसभा चुनाव लड़ा और जीता।
लेकिन 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से ठीक पहले, जब नाहिद कैराना से आधिकारिक उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे थे, तो उन्हें राज्य के गैंगस्टर एक्ट सहित कई आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया। अपने भाई के जेल में होने और अपनी मां के भी गैंगस्टर एक्ट के तहत फंसने के कारण इकरा को अपने भाई के लिए प्रचार करना पड़ा। नाहिद ने जीत हासिल की और उसके बाद से कुछ मामलों में बरी हो गए। यहीं से इकरा की राजनीति में आने की शुरुआत हो गई।
राजनीति में क्यों आईं इकरा हसन?
एक इंटरव्यू में इकरा हसन ने कहा था,
''मैं 2021 में कोविड की दूसरी लहर के दौरान कैराना घर आई थी। मैंने अभी-अभी अपना एमए पूरा किया था और ग्रेजुएशन समारोह में भी शामिल नहीं हो सकी थी। फिर कुछ महीने बाद, 2022 में, मेरे भाई को झूठे मामलों में फंसाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया। मेरी मां का भी नाम गैंगस्टर एक्ट के तहत लिया गया। इसलिए यह काफी फिल्मी है लेकिन सच है कि मेरे पास घर और राजनीति दोनों की जिम्मेदारियां उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।''
इकरा ने कहा था,
''मेरा परिवार मेरे दादा के समय से ही कैराना से चुनाव लड़ता रहा है और मैं इसी माहौल में पली-बढ़ी हूं। मैं मानती हूं कि मैं बहुत विशेषाधिकार मिले परिवार से आती हूं। लेकिन मैं एक बेहद शर्मीली लड़की थी। कॉलेज में भी, अपनी लॉ की डिग्री करते हुए, मैं कोर्ट और बहस में भाग लेने से घबराती थी। मेरे लिए लोगों के सामने बोलना मुश्किल था। उस वक्त जब मेरा भाई जेल में है और मेरी मां चुप है, तो 2022 के विधानसभा चुनावों में उसके लिए लड़ने की जिम्मेदारी मुझ पर आ गई। मुझे भाषण देना भी नहीं आता था। मेरी मां ने मुझसे कहा कि मुझे बस हिम्मत जुटानी होगी और यह करना होगा। अंत में मेरा भाई जीत गया, लेकिन कानूनी प्रक्रिया और प्रशासनिक देरी के कारण उसे जेल से बाहर आने में एक साल लग गया।''
इकरा हसन बोलीं- 'वो मेरी जिंदगी के सबसे बुरे 2 साल थे...'
इकरा कहती हैं,
''राजनीति में वे दो साल मेरे जीवन के सबसे बुरे समय थे। मैं अपने दम पर लोगों के सामने आई और मुझे इस अवसर पर खड़ा होना था। भाजपा ने सचमुच मेरे परिवार को हर तरह से प्रताड़ित करने की कोशिश की। इसने मुझे उनके खिलाफ खड़ा होने के लिए प्रेरित किया। इसलिए, जब मुझे इस साल संसदीय सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया गया, तो मैंने सोचा, ''हां'' क्यों नहीं? क्यों न खुलकर लड़ाई लड़ी जाए और मैं चुनावी मैदान में उतर गई और जीत भी गई।''
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications