तमिलनाडु में भीड़ का खौफनाक चेहरा, मंदिर में चोरी के शक से परिवार को पीटा, बच्ची की मौत
Tamil Nadu News: तमिलनाडु में भीड़ का खौफनाक चेहरा सामने आया है। लोगों ने एक परिवार के 6 सदस्यों पर मंदिर में चोरी करने के शक पर हमला कर दिया। जिसमें एक 6 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसने बाद में दम तोड़ दिया। घटना पुडुकोट्टई जिले की है, जहां लोगों ने दावा किया कि परिवार मंदिरों में चोरी कर रहा था। भीड़ का परिवार को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक 14 नवंबर को व्हाट्सऐप पर एक मैसेज वायरल हुआ, जिसमें कहा गया कि तमिलनाडु के पुडुकोट्टई जिले के किलानूर गांव के पास सड़क किनारे मंदिरों में चोरी करते हुए एक समूह पाया गया। ऑटोरिक्शा में सवारी कर रहे छह बाहरी लोगों के एक समूह को देखने पर चोरी का शक जाहिर किया गया। जिसके बाद ग्रामीणों के एक गिरोह ने यह दावा करते हुए वाहन का पीछा करना शुरू कर दिया कि वे लुटेरे थे।
लोगों की भीड़ ने ऑटोरिक्शा को घेर लिया और उसे मछुवाड़ी इलाके के पास रोक लिया और परिवार के सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंची और कुड्डालोर के रहने वाले परिवार को बचाया, लेकिन जब तक एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। वहीं भीड़ के परिवार पर हमले के एक और वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें मृतक बच्ची बेसुध होकर खड़ी थी। घायल परिवार को पुडुकोट्टई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से घायल बच्चे की बुधवार शाम 16 नवंबर को मौत हो गई।
बच्ची की मां लिली पुष्पा ने अब गणेश नगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने परिवार के साथ दो महीने पहले कई मंदिरों में दर्शन करने के लिए ऑटोरिक्शा से कुड्डालोर से निकली थी। 14 नवंबर को किल्लानूर के पास तीन लोगों ने उसके साथ झगड़ा किया था। जब उनके पति सत्यनारायणसामी ने बीच-बचाव किया तो उन्होंने उन पर हमला करना शुरू कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications