अगर कोई राज ठाकरे को चोट पहुंचाने की कोशिश करेगा तो.....मनसे ने पोस्टर लगाकर दी ये धमकी
मुंबई, 19 मई: महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से मनसे प्रमुख राज ठाकरे सुर्खियों में बने हुए हैं। गुरुवार को मुंबई के लालबाग इलाके में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने पोस्टर लगाया है। पोस्टर जो लगाए गए उसमें लिखा है अगर कोई राज ठाकरे को चोट पहुंचाने की कोशिश करेगा तो पूरा महाराष्ट्र जल जाएगा।
Recommended Video

मनसे का ये रिएक्शन राज ठाकरे के अयोध्या दौरे के विरोध के मद्देनजर आया है।बता दें कुछ दिन पहले मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मज्जिद में लाउडस्पीकर को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था अगर मज्जिदों में लाउडस्पीकर बजेगा तो मनसे कार्यकर्ता उसके सामने जाकर हनुमान चालीसा लाउडस्पीकर बजाएंगे। जिसके बाद हनुमान चालीसा विवाद को लेकर शिवसेना और मनसे आमने-सामने आ गई थी और राजनीतिक बहस छिड़ गई थी।
महाराष्ट्र में शुरू हुए इस विवाद के बीच एआईएमआईएम के सांसद ने औरंगजेब की क्रब पर चादर चढ़ा कर माहौल को और गरमा दिया। इसके बाद मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अयोध्या यात्रा का ऐलान करके एक नई बहस छेड़ दी है। महाराष्ट्र सरकार और विपक्षी दलों के बीच पोस्टर वॉर की लड़ाई शुरू हो चुकी है।
बता दें मनसे प्रमुख जो हमेशा यूपी, बिहार और उत्तर भारतीयों को लेकर विरोधी बयान देते रहे हैं वहीं उनके जून में राम की नगरी अयोध्या का जून में दौरा करने का ऐलान करके नई जंग छेड़ दी है।












Click it and Unblock the Notifications