'शिवसेना बाला साहेब' के नाम से एकनाथ शिंदे ने नए दल का किया गठन, बागी MLA दीपक केसरकर ने की पुष्टि
'शिवसेना बाला साहेब' के नाम से एकनाथ शिंदे ने नए दल का किया गठन, बागी MLA दीपक केसरकर ने की पुष्टि
नई दिल्ली, 25 जून: महाराष्ट्र की सियासत में आया भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच शिवसेना से बागी हुए मंत्री और नेता एकनाथ शिंदे ने नए दल का गठन कर लिया है। जिसकी घोषणा वो (एकनाथ शिंदे) आज शाम तक गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में कर सकते है। ऐसा बताय जा रहा है कि एकनाथ शिंदे ने बागी विधायकों की बैठक के बाद नए दल का नाम भी तय कर लिया है। इस बात की पुष्टि शिवसेना से बागी हुए विधायक दीपक केसरकर ने की है।

Recommended Video

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में पूर्व गृह राज्य मंत्री और बागी विधायक दीपक केसरकर ने बताया कि एकनाथ शिंदे खेमे द्वारा 'शिवसेना बाला साहेब' नाम से नया दल का गठित किया गया है। साथी ही उन्होंने कहा कि 'हम किसी भी पार्टी में विलय नहीं करेंगे।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एकनाथ शिंदे द्वारा नए दल के गठन के बाद से ही शिवसेना नेताओं ने इस नाम का विरोध शुरू कर दिया है। उद्धव ठाकरे समर्थक नेताओं का कहना है कि एकनाथ शिंदे को बालासाहेब ठाकरे का नाम लेने का अधिकार नहीं है।
एकनाथ शिंदे खेमे द्वारा गठित 'शिवसेना बाला साहेब' नए दल पर बोलते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा, 'जब तक इसे अध्यक्ष से कानूनी अनुमति नहीं मिलती, तब तक इस प्रकार के समूहों को अधिकृत नहीं किया जाएगा।' तो वहीं, इस उठापटक के बीच शिवसेना असम राज्य इकाई के प्रमुख राम नारायण सिंह ने शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ वापस आने के लिए पत्र लिखा है।












Click it and Unblock the Notifications