महिला पत्रकार के खिलाफ एमजे अकबर ने उतारी 97 वकीलों की टीम, 6 करेंगे कोर्ट में पैरवी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर के उपर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला पत्रकार प्रिया रमानी पर उन्होंने मानहानि का मुकदमा दायर कराया है। एमजे अकबर द्वारा दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में यह मुकदमा दायर किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में अकबर की ओर से 97 वकीलों की फौज उतारे जाने की बात कही जा रही है। अकबर के केस की पैरवी 'करनजावाला एंड को' लॉ फर्म कर रही है। अकबर ने आईपीसी की धारा 500 (मानहानि) के तहत रमानी पर मुकदमा चलाने की मांग की है।

वकालतनामे पर 97 वकीलों का फर्म

वकालतनामे पर 97 वकीलों का फर्म

फर्म के वकालतनामा में 97 वकीलों नाम दर्ज हैं लेकिन बताया गया है कि उनमें से केवल 6 वकील अकबर का केस लड़ेंगे। वहीं इस मामले पर सफाई देते हुए करनजावाला एड को लॉ फर्म प्रवक्ता ने बताया, केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने हमारे फर्म के जरिये पत्रकार के खिलाफ मानहानि का केस किया है। हमारी फर्म में कुल 100 वकील हैं।आमतौर पर वकालतनामा पर सभी वकीलों के नाम लिखे रहते हैं।जो वकील कोर्ट में पेश होता है सिर्फ वहीं साइन करता है। हमारी क्रिमिनल टीम के 6 वकील कोर्ट में एमजे अकबर का केस लड़ रहे हैं।

ये वो 6 वकील जो लड़ेगे अकबर का केस

ये वो 6 वकील जो लड़ेगे अकबर का केस

लॉ फर्म के मुताबिक, सीनियर एसोसिएट निहारिका करनजावाला, अपूर्व पांडेय, मयंक दत्ता सीनियर पार्टनर संदीप कपूर, प्रिंसिपल एसोसिएट वीर संधू और एसोसिएट गुड़िपति जी. कश्यप पटियाला कोर्ट में अकबर का मानहानि का केस लड़ रहे हैं। बता दें कि एमजे अकबर ने अफ्रीका से वापस आकर प्रिया रमानी पर आज आपराधिक मानहानि के केस दायर किया है। एक अकबर ने कहा कि, कहा था कि मुझ पर लगाए गए बुरे व्यवहार के सभी आरोप गलत हैं, मनगढ़ंत हैं जो दुर्भावना से और सुनी सुनाई बातों से प्रेरित है। मैं पहले जवाब नहीं दे सका क्योंकि मैं आधिकारिक यात्रा पर विदेश में था।

अकबर धमकाकर और प्रताड़ित कर चुप कराने की कोशिश कर रहे हैं

अकबर धमकाकर और प्रताड़ित कर चुप कराने की कोशिश कर रहे हैं

वहीं पत्रकार प्रिया रोमानी ने अपने उपर दायर हुए मानहानि के मुकदमे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 'सत्य और पूर्ण सत्य ही उनका इसके खिलाफ एकमात्र डिफेंस है।' अपने बयान में रमानी ने कहा, मैं इस बात से बेहद दुखी हूं कि केंद्रीय मंत्री ने कई महिलाओं द्वारा लगाए गए आरोपों को राजनीतिक षडयंत्र बताते हुए खारिज कर दिया। मेरे खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला बनाकर अकबर ने अपना स्टैंड साफ कर दिया है। अपने खिलाफ कई महिलाओं द्वारा लगाए गए गंभीर अपराधों पर सफाई देने की बजाए वह उनको धमकाकर और प्रताड़ित कर चुप कराने की कोशिश करते दिख रहे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+