प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव के बाद गूगल प्ले स्टोर ने फिर रिस्टोर किया Mitron App, अब कर सकेंगे डाउनलोड

नई दिल्‍ली। चाइनीज ऐप Tiktok को टक्‍कर देने के लिए लॉन्‍च की गई मित्रों ऐप फिर गूगल प्‍ले स्‍टोर पर वापस आ गया है। सीधे शब्‍दों में कहें तो यूजर अब इस प्‍ले स्‍टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। कुछ दिनों पहले गूगल ने इसे अपने प्‍ले स्‍टोर से हटा दिया था जिसका खासा विरोध भी हुआ था। इस ऐप की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लॉन्‍च होने के कुछ ही दिनों बाद 5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इसे डाउनलोड कर लिया था। ऐप को बनाने वालों ने इसी प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव किया है तब जाकर प्‍ले स्‍टोर से इसे वापस रिज्‍यूम किया है।

प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव के बाद गूगल प्ले स्टोर ने फिर रिस्टोर किया Mitron App, अब कर सकेंगे डाउनलोड

हालांकि इस बदलाव के बाद ऐप की रेटिंग में कमी आई है। पहले ऐप के पास 4.5 स्टार की रेटिंग थी जो अब केवल 3.7 स्टार रह गई है। मालूम हो कि गूगल ने मित्रों ऐप को हटाया तो शुरू में इसके पीछे का कारण इसका भारतीय होना बताया गया था। बाद में कंपनी ने बयान जारी कर सफाई दी थी कि उसने किस कारण इस ऐप को हटाया था। गूगल ने इस ऐप को रिमूव करने की वजह 'spam and minimum functionality' पॉलिसी का उल्लंघन करना बताया था। आपको बता दें कि इस ऐप में टिकटॉक की तरह ही यूज़र्स अपने आकर्षित वीडियो बनाकर लाइक्स, कमेंट्स पा सकते हैं।

Remove China Apps को भी प्‍ले स्‍टोर से हटाया, वापसी की उम्‍मीद नहीं

गूगल प्‍ले स्‍टोर से Remove China Apps को भी हटा लिया गया है। मई में लॉन्च हुए इस ऐप को कुछ दिन में ही 50 लाख से ज्यादा डाउनलोड्स मिल गए थे। ऐप के जरिए स्मार्टफोन में मौजूद सभी चीनी ऐप्स को डिलीट किया जा सकता था। हालांकि, जिन यूजर्स के फोन में यह ऐप पहले से डाउनलोड है, वहां काम करता रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+