सेना के जवान ने दिया अब्दुल कलाम को नायाब तोहफा
नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को सेना के जवान ने एक ऐसा तोहफा दिया है जिसे वह देखकर दंग रह गये। कलाम की सेना के जवान रंजीत ने ऑयल पेंटिंग बनाई है जिसमें कलाम साहब को सितार बजाते हुए दिखाया गया है।

मिसाइल मैन कलाम बेंगलुरू के दौरे पर आये थे जहां उन्हें 30 वर्षीय रंजीत ने यह नायाब तोहफा भेंट किया, जिसे देखकर उन्होंने सिपाही की काफी तारीफ की। कर्नाटक राजभवन में हुई इस मुलाकात के बाद रंजीत ने कहा कि यह क्षण उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।
इस पेंटिंग को देखने के बाद कलाम ने रंजीत से कहा लाजवाब, तुम बेहतरीन कलाकार हो और इस कला को आगे भी जारी रखना। वहीं रंजीत ने कहा इस पेंटिंग को मैंने एस सामाजिक संस्था को पहले ही भेंट कर दिया था और इससे आने वाला पैसा सामाजिक हित में जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications