Manika Vishwakarma : कौन हैं मानिका विश्वकर्मा, जो निभाएंगी अयोध्या की रामलीला में 'सीता' का किरदार?
Manika Vishwakarma: मिस यूनिवर्स इंडिया 2025, मानिका विश्वकर्मा, इन दिनों न्यूज चैनल से लेकर सोशल मीडिया तक पर छाई हुई हैं, वजह है 'रामलीला'। आपको बता दें कि मानिका विश्वकर्मा, इस साल की 'अयोध्या रामलीला' में मां सीता का किरदार निभाने जा रही हैं । गौरतलब है कि यह नाट्य मंचन अयोध्या में शारदीय नवरात्रि के दौरान हर साल आयोजित होता है और दुनिया की सबसे बड़ी रामलीला के तौर पर जाना जाता है।
इस बात की जानकारी देते हुए आयोजकों, संस्थापक-अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) और संस्थापक-महासचिव शुभम मलिक ने बताया कि 'इस वर्ष की रामलीला में फिल्म और मनोरंजन उद्योग के कई जाने-माने कलाकार शामिल होंगे। मानिका विश्वकर्मा, जो राजस्थान से हैं और 2025 मिस यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।'

आपको बता दें कि इस बारे में खुशी जताते हुए मानिका ने कहा कि 'मैं लंबे समय से अयोध्या जाने की सोच रही थी लेकिन किसी वजह से इसमें देरी हो रही थी।'
'मैं सीता बनकर अयोध्या जा रही हूं' (Manika Vishwakarma)
'अब प्रभु राम के आशीर्वाद से मैं आखिरकार सीता बनकर अयोध्या जा रही हूं, जिससे मुझे बहुत खुशी हो रही है। यह साल मेरे लिए कई मायनों में बहुत खास है। भगवान श्री राम के आशीर्वाद से, मुझे दुनिया की सबसे बड़ी रामलीला में मां सीता का किरदार निभाने का अवसर मिला है, और मैं बहुत उत्साहित हूं।'
कौन हैं Manika Vishwakarma?
- 2003 में श्रीगंगानगर, राजस्थान में जन्मी मानिका विश्वकर्मा, बेइंतहा खूबसूरत हैं।
- 18 अगस्त 2025 को उन्हें Miss Universe India 2025 का ताज पहनाया गया।
- मानिका विश्वकर्मा ने Political Science & Economics की छात्रा हैं।
- मिस यूनिवर्स बनने से पहले इन्होंने Miss Universe Rajasthan 2024 का खिताब जीता था।
- Miss Universe India 2025 का खिताब मानिका विश्वकर्मा ने जयपुर में 48 प्रतियोगियों को पछाड़ कर हासिल किया है।
भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी Manika Vishwakarma
- मानिका विश्वकर्मा Miss Universe 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी जो कि नवंबर 2025 में थाईलैंड में आयोजित होगा।
- मानिका विश्वकर्मा क्लासिकल डांसर हैं और पेटिंग की शौकीन हैं।
- मानिका बहुत सारे सोशल इवेंट और NCC से जुड़ी हुई हैं।
रामलीला के किरदारों की लिस्ट (Manika Vishwakarma)
- राम-राहुल गुच्चर
- लक्ष्मण-राजन मोदी
- परशुराम- पुनीत इस्सर
- बाली-मनोज तिवारी
- केवट -रवि किशन
- हनुमान-राजेश पुरी
- मेघनाद- रज़ा मुराद
- राजा जनक- अवतार गिल
- विभीषण- राकेश बेदी
यह रामलीला अयोध्या के राम कथा पार्क में 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।














Click it and Unblock the Notifications