Looteri Girl Video: 20 सेकंड-17 थप्पड़, लूटेरी गर्ल के उड़े तोते, मिर्च पाउडर से ज्वेलर को लूटने का प्लान फेल
Ahmedabad Mirchi Powder Looteri Girl CCTV: गुजरात के अहमदाबाद में एक ज्वेलरी शॉप पर लूट की सनसनीखेज कोशिश CCTV में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। ग्राहक बनकर घुसी महिला ने दुकानदार पर मिर्च पाउडर फेंककर हमला किया, लेकिन सतर्क ज्वेलर ने न सिर्फ हमले को नाकाम किया, बल्कि 20 सेकंड के अंदर करीब 17 थप्पड़ जड़कर उसे दुकान से बाहर धकेल दिया। पुलिस ने फुटेज के आधार पर महिला की तलाश शुरू कर दी है, हालांकि ज्वेलर ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया।
दरअसल, मामला अहमदाबाद के रानीप सब्जी मार्केट के पास स्थित सोनी ज्वेलर्स का है। घटना 3 नवंबर दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। दुकानदार सोनी अकेले ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे।

CCTV फुटेज के मुताबिक, दुपट्टे से चेहरा आंशिक रूप से ढकी एक 25-30 साल की महिला दुकान में घुसी और काउंटर के सामने बैठ गई। वह सामान्य ग्राहक की तरह ज्वेलरी के दाम पूछने लगी, लेकिन अचानक जेब से मिर्च पाउडर निकालकर सोनी की आंखों पर फेंक दिया। मकसद साफ था-आंखों में जलन पैदा कर दुकान लूटना। लेकिन ज्वेलर ने चिली पाउडर के लगने से पहले ही हरकत में आ गए।
Ahmedabad Crime News Hindi: CCTV में दिखी सोनी की फुर्ती, लूटेरी के उड़े तोतो, पड़े 17-20 थप्पड़!
फुटेज में दिखा कि सोनी ने झट से काउंटर के ऊपर से छलांग लगाई, महिला को कॉलर पकड़ा और बिना रुके 17-20 थप्पड़ जड़ दिए। महिला चीखने लगी, लेकिन ज्वेलर ने उसे दुकान से घसीटते हुए बाहर फेंक दिया। पूरा हंगामा महज 20-25 सेकंड का था। सोनी ने बाद में बताया, 'मिर्च लगी तो आंखें जल गईं, लेकिन डरने का समय नहीं था। वह अकेली थी, इसलिए तुरंत पकड़ लिया।' महिला भाग निकली, लेकिन फुटेज ने उसके चेहरे को कैद कर लिया।
Mirchi Powder Looteri Girl Video Viral: 'सीन उल्टा हो गया', मीम्स की बाढ़
वीडियो X (पूर्व ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो गया। एक यूजर ने लिखा: 'अहमदाबाद में सीन उल्टा! महिला मिर्च फेंककर लूटने आई, ज्वेलर ने 17 थप्पड़ देकर भगाया। CCTV वेब सीरीज जैसा!' एक अन्य पोस्ट: 'चिली पाउडर vs थप्पड़-ज्वेलर की जीत!
पुलिस की कार्रवाई: महिला फरार, ज्वेलर ने शिकायत से इनकार
रानीप पुलिस स्टेशन के PI केतन व्यास ने बताया, 'फुटेज के आधार पर महिला की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। संभवत: उसके साथ कोई साथी था या नहीं, यह जांच का विषय है।' ज्वेलर सोनी ने FIR दर्ज नहीं कराई, लेकिन पुलिस खुद जांच कर रही है। व्यास ने कहा, 'लूट की नीयत साफ थी। हम महिला को जल्द पकड़ लेंगे।' यह घटना ज्वेलर्स की असुरक्षा को उजागर करती है-अहमदाबाद में पिछले महीने ही दो ज्वेलरी शॉप्स पर हथियारबंद लूट हुई थीं।
ये भी पढ़ें_ Looteri Dulhan Kajal Singh कौन? सुहागरात से पहले फरार-3 राज्यों में नेक्सेस, दबोची गई, ठगी की अलग-अलग ट्रिक!












Click it and Unblock the Notifications