सहारा को चेतावनी, माफी मांगे या भरे करोड़ों का हर्जाना
सहारा समूह के सिर से मुसीबत कम होती नहीं दिख रही है। सहारा और अमेरिकी कंपनी मिराक के बीच हुए फर्जीवाड़े विवाद में फिर एक नया मोड़ आया है। मिराक ने आज सहारा समूह से कहा है कि उसकी छवि धूमिल करने के लिये समूह उनसे माफी मांगे। और यदि ऐसा नहीं करते हैं तो कानूनी कार्रवाई होगी और साथ ही अनुबंध की शर्त्तों का उल्लंघन करने पर 1.30 करोड़ डालर का हर्जाना मांगा है।

कंपनी के सीईओ सारांश शर्मा ने सुब्रत राय को भेजे पत्र में कहा है कि ऐसा नहीं करने पर सहारा पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, कंपनी ने पेशकश कि है कि वह अब भी 2. 05 के सौदे को आगे बढ़ा सकता है। सहारा को यह राशि अपने प्रमुख सुब्रत राय को तिहाड़ जेल से छुडाने के लिए चाहिए जहां वह लगभग एक साल से बंद हैं।
इस पत्र को मीडिया में जारी करते हुए मिराक ने सराहा की विदेश में बनी तीनों परिसंपत्तियों की एकमुश्त खरीद का एक और विकल्प दिया है। इसके अंर्तगत मिराक ने कहा है कि यदि सहारा औपचारिक तौर पर माफी मांगे और अपने आरोप वापस ले ले तो वह भारतीय समूह द्वारा दी गई 26 लाख डालर की राशि भी वापस कर देगा। लेकिन सहारा में इस पत्र पर अभी तक चुप्पी बनी हुई है।
वहीं, सारांश शर्मा ने कहा, मैं इन तीनों समाधानों में से किसी के तहत भी काम करने के लिए तैयार हूं, लेकिन मैं किसी को अपने करियर पर दाग लगाने और उसे बर्बाद नहीं करने दे सकता। मिराक ने कहा, सहारा इंडिया परिवार ने मिराक के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर जो गलत बयान जारी किये हैं, उसे देखते हुए मुझे यह पत्र लिखना पड़ा है।
-
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान -
PM Kisan 22nd Installment: कितने बजे आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? ऐसे चेक करें अपने अकाउंट का स्टेटस -
अमिताभ बच्चन के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन, इमोशनल पोस्ट पढ़ दहल उठेगी आत्मा! -
LPG संकट के बीच SP नेता की जमाखोरी का खुलासा! 32 भरे सिलेंडरों के साथ धरा गया अब्दुल रेहान -
IPL से पहले क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, फिक्सिंग के आरोप में KKR के पूर्व खिलाड़ी सस्पेंड, ICC ने लगाया बैन -
ODI World Cup 2027: विराट कोहली-रोहित शर्मा को लेकर BCCI ले सकती है अब तक का सबसे बड़ा फैसला, फैंस हैरान! -
Vanshika Caste: बचपन की दोस्त संग Kuldeep Yadav लेंगे सात फेरे, क्या है वंशिका की कास्ट? -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली वालों के लिए गुड न्यूज! अचानक बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुम्मा आज, दिल्ली से लेकर लखनऊ तक क्या है आपके शहर में नमाज का टाइम?












Click it and Unblock the Notifications