काबुल के गुरुद्वारे में अल्पसंख्यक सुरक्षित, तालिबान ने दिया सुरक्षा का भरोसा- सिअद नेता मनजिंदर सिंह सिरसा
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी के प्रमुख और सिअद नेता मनजिंदर सिरसा ने कहा कि वह काबुल की गुरुद्वारा कमेटी और संगत के लगातार संपर्क में हैं और उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यकों ने काबुल के एक गुरुद्वारे में शरण ली है।
नई दिल्ली, 16 अगस्त। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी के प्रमुख और सिअद नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि वह काबुल की गुरुद्वारा कमेटी और संगत के लगातार संपर्क में हैं और उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यकों ने काबुल के एक गुरुद्वारे में शरण ली है। तालिबान के नेता उनसे मिले और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

Recommended Video
बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को केंद्र से अफगानिस्तान के एक गुरुद्वारे में फंसे 200 सिखों सहित सभी भारतीयों को निकालने की व्यवस्था करने का आग्रह किया और कहा कि उनकी सरकार इसके लिए किसी भी तरह की मदद देने को तैयार है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा था कि, 'तालिबान के कब्जा कर लेने के बाद मैं विदेश मंत्री एस जयशंकर और भारत सरकार से अफगानिस्तान के गुरुद्वारे में फंसे 200 सिखों समेत तमाम भारतियों को वहां से निकालने का इंतजाम करने का आग्रह करता हूं और मेरी सरकार इसके लिए किसी भी तरह की मदद देने को तैयार है।'
यह भी पढ़ें: भारत में अब तक ठीक हो चुके हैं 95,527 कोरोन मरीज, रिकवरी दर अब 48.07 फीसदी
बता दें कि तालिबान द्वारा देश पर एक बार फिर से कब्जा कर लेने से अफगानिस्तान के हालात बद से बदतर हो गए हैं। दुनियाभर के तमाम देश अपने नागरिकों को वहां से निकालने का प्रबंध कर रहे हैं। अमेरिका द्वारा अपने सैनिकों को अफगानिस्तान से वापस बुला लेने के बाद तालिबान ने पूरे देश पर कब्जा करने के लिए आगे बढ़ चुका है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर भाग चुके हैं और उन्होंने ने भी तालिबान की जीत स्वीकार कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications