Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सावधान! बाजार में घूम रहे हैं हाई-क्वालिटी फर्जी 500 के नोट, गृह मंत्रालय का अलर्ट, ऐसे करें पहचान

Fake Rs 500 Notes: गृह मंत्रालय (MHA) ने देशभर में 500 रुपए के एक नए प्रकार के नकली नोट को लेकर 'उच्च महत्व' का अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी देश के तमाम प्रमुख वित्तीय और सुरक्षा एजेंसियों जैसे डीआरआई, एफआईयू, सीबीआई, एनआईए और सेबी को भी भेजी गई है।

नकली नोट दिखने में असली नोट से लगभग मेल खाता है, जिससे इसे पहचानना बेहद मुश्किल हो जाता है। लेकिन, एक छोटी सी वर्तनी की गलती इसकी असलियत को उजागर कर सकती है।

Fake Rs 500 Notes

दरअसल, 'रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया' (RESERVE BANK OF INDIA) में 'रिजर्व' शब्द को गलती से 'रजार्व' (Razarve) लिखा गया है यानी 'ई' की जगह 'ए' का प्रयोग किया गया है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि यह त्रुटि इतनी सूक्ष्म है कि सामान्य रूप से यह किसी की नजर में नहीं आएगी। इसी वजह से ये नकली नोट और भी ज्यादा खतरनाक हैं।

बाजार में घूम रहे हैं नकली नोट

मीडिया रिपोर्ट्स और गृह मंत्रालय द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक ये नकली नोट पहले ही बड़ी संख्या में बाजार में प्रचलन में आ चुके हैं। बैंकों, वित्तीय संस्थानों और अन्य एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। संदिग्ध नोटों की पहचान में मदद के लिए इन नकली नोटों की तस्वीरें भी संबंधित संस्थाओं को भेजी गई हैं।

कितना बड़ा है खतरा?

आतंकवाद के वित्तपोषण की जांच में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार कोई भी एजेंसी यह नहीं कह सकती कि बाजार में कितनी संख्या में नकली नोट मौजूद हैं। हालांकि, बैंकों द्वारा रिपोर्ट किए गए नकली नोटों से कुछ जानकारी मिलती है, लेकिन वास्तविक आंकड़ा उससे कहीं अधिक हो सकता है।

नकली नोटों के खिलाफ सरकार के कदम

हाल ही में संसद में सरकार ने नकली नोटों से निपटने के लिए उठाए गए कई कदमों की जानकारी दी। जिसमें भारतीय न्याय संहिता, 2023 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत कड़े दंड, एनआईए, एफआईसीएन समन्वय समूह (FICORD), और टेरर फंडिंग एंड फेक करेंसी सेल (TFFC) की सक्रिय भागीदारी और बैंकों को नकली नोट पहचानने वाली आधुनिक मशीनों से लैस करना ह।

नकली नोटों को लेकर लोगों से अपील

वहीं नकली नोटों को लेकर सरकार और वित्तीय एजेंसियां नागरिकों से अपील कर रही हैं कि वे सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध नोट को बैंक या नजदीकी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करें और नकली मुद्रा के प्रसार को रोकने में सहयोग दें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+