गृह मंत्रालय ने कोविड केंटनमेंट गाइडलाइंस की अवधि 30 सितंबर तक बढ़ाई

गृह मंत्रालय ने कोविड केंटनमेंट गाइडलाइंस की अवधि 30 सितंबर तक बढ़ाई

नई दिल्‍ली, 28 अगस्‍त। देश भर में बढ़ते कोरोना मामलाें ने एक बाद फिर केंद्र सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। जिसके चलते गृह मंत्रालय ने COVID19 कोविड केंटनमेंट गाइडलाइंस की अवधि 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। कोविड संबंधी रोकथाम संबंधी गाइडलाइंस 30 सितंबर तक लागू रहेंगी।

covid

बता दें देश में कोरोना वायरस को लेकर सबसे ज्यादा भयावह स्थिति केरल में बनी हुई है। पिछले तीन दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले 40 हजार से ज्यादा निकल रहे हैं। केरल में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण देश में भी संक्रमण के नए केस बढ़ रहे हैं।

कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के कारण केरल की स्थिति बत्‍तर होती जा रही है और ऐसे में सीमावर्ती राज्यों में खतरा बना हुआ है और तीसरी लहर को लेकर भी चिंता है। केरल से जुड़े राज्यों की सरकारें भी अब सतर्क हो चुकी हैं। बता दें केरल में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए केरल के मुख्यमंत्री सीएम पिनाराई विजयन ने राज्य में रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। केरल में सोमवार (30 अगस्त) से केरल में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा।

महाराष्‍ट्र: सरकारी बाल गृह और छात्रावास में 14 बच्चों को हुआ कोरोना, 4 बच्‍चे हैं दिव्‍यांग
मुख्यमंत्री विजयन ने बताया कि राज्‍य भर में 1,67,497 कोरोना टेस्‍ट करवाए गए हैं। जिसमें से 31,265 लोग कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। शनिवार को आज 153 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। केरल में लगातार चौथे दिन 30 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस पॉजिटिव के नए केस मिले हैं। जो देश के बाकी सभी राज्यों से ज्यादा हैं। वहीं शुक्रवार को भी नए मामलों में सबसे अधिक हिस्सा केरल का था, वहां 32 हजार 801 नए मामले सामने आए है, जो कुल मामलों का जहां 66 फीसदी था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+