क्या बैन हो जाएगा Bigg Boss 13? शो को लेकर शिकायतों पर गंभीर हुआ सूचना-प्रसारण मंत्रालय

नई दिल्ली। क्या बिग बॉस 13 जल्द ही बैन हो जाएगा? ये सवाल इसलिए उठे हैं क्योंकि कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहे टीवी रियलिटी शो को लेकर बवाल थमता नहीं दिख रहा है। अभी इस शो को शुरू हुए महज कुछ दिन ही हुए हैं लेकिन इसके कंटेंट को लेकर हंगामा लगातार जारी है। सोशल मीडिया पर लगातार यूजर्स इसके कुछ दृश्यों को लेकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने भी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को बाकायदा चिट्ठी लिखकर बिग बॉस-13 का प्रसारण रोकने की मांग की है। वहीं ऐसी खबर भी है कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय 'बिग बॉस' को लेकर मिल रही शिकायतों पर गंभीर हुआ है।

बिग बॉस 13 का विरोध बढ़ा

बिग बॉस 13 का विरोध बढ़ा

एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 13 को लेकर मिली शिकायतों को सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है। जानकारी के मुताबिक, मंत्रालय ने प्रसार भारती से बिग बॉस के कंटेंट को लेकर डिटेल्स मांगी है। इससे पहले भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा, 'यह शो अश्लीलता फैला रहा है और देश की सामाजिक नैतिकता को चोट पहुंचा रहा है, इसलिए बिग बॉस का प्रसारण रोका जाए।'

बीजेपी विधायक की शिकायत पर मंत्रालय हुआ गंभीर

बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने आगे लिखा, 'कलर्स चैनल पर बिग बॉस 13 कार्यक्रम का प्रसारण प्राइम टाइम के स्लॉट में किया जा रहा है, जिसके कंटेंट में बेहद ही अश्लीलता और फूहड़ता का खुलेआम घिनौना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस शो की स्थिति यह है कि इसे घरेलू माहौल में देखना तक मुश्किल है। साथ ही कार्यक्रम का कंटेंट इस प्रकार तैयार किया गया है कि जिससे देश के पौराणिक और ऐतिहासिक पारंपरिक सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाया जा सके।'

गाजियाबाद के बीजेपी विधायक ने प्रकाश जावड़ेकर को लिखी ये चिट्ठी

प्रकाश जावड़ेकर को लिखी चिट्ठी में नंद किशोर गुर्जर ने आरोप लगाते हुए कहा है, 'टीआरपी के मुनाफे के चक्कर में बिग बॉस 13 सरीखे कार्यक्रम देश में सामाजिक समरसता को भी खत्म करने पर तुले हुए हैं, जिसे किसी भी कीमत पर भारत जैसे विविध संस्कृति वाले देश में अनुमति नहीं दी जा सकती। साथ ही जानबूझकर चर्चा में बने रहने के लिए कार्यक्रम के द्वारा दो विपरीत धर्म मुस्लिम एवं सनातन धर्म के लोगों को बेड पार्टनर बनाकर आपत्तिजनक दृश्य प्रसारित कराए जा रहे हैं। इससे समाज में तनाव बढ़ने के साथ-साथ सामाजिक माहौल को भी दूषित किया जा रहा है। इसलिए, बिग बॉस 13 के प्रसारण पर तत्काल रोक लगाई जाए।'

करणी सेना ने भी बिग बॉस 13 के खिलाफ बुलंद की आवाज

करणी सेना ने भी बिग बॉस 13 के खिलाफ बुलंद की आवाज

दूसरी ओर बिग बॉस-13 के खिलाफ करणी सेना ने भी आवाज बुलंद की है। उन्होंने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर कहा, 'ये शो भारतीय संस्कृति के खिलाफ है, 'बिग बॉस 13' में कश्मीर के लड़के के साथ हिंदू लड़कियों को बेड पार्टनर बनाया गया है, लड़कियों को मॉर्डन बनाने के नाम पर गलत मानसिकता फैलाई जा रही है। शो में अविवाहित लड़कियों को मां बनने का बढ़ावा दिया गया है और यह पूरी तरह से हिंदू संस्कृति को बर्बाद करने वाला शो है, जो केवल हमारे देश के युवाओं को भ्रमित और गलत शिक्षा दे रहा है इसलिए शो को तत्काल प्रभाव से बंद कर देना चाहिए।'

इसे भी पढ़ें:- क्या इन 'सीन' की वजह से Bigg Boss 13 को बंद कराने पर तुले हैं लोग, जानिए पूरा मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+