भारतीय रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट हैक, होम पेज पर चीनी कैरेक्टर
नई दिल्ली। भारतीय रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट शुक्रवार को हैक हो गई है। रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के होम पेज मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस पर चीनी भाषा का एक कैरेक्टर भी दिखाई दे रहा है। रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट को किसने हैक किया है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट हैक के बाद रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर कहा कि MoD की वेबसाइट के हैकिंग के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वेबसाइट जल्द ही बहाल हो जाएगी और भविष्य में ऐसी किसी भी स्थिति को रोकने के लिए आवश्यक हर संभव कदम उठाया जाएगा।

रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के खुलने में भी बहुत दिक्कत आ रही है। काफी देर बाद वेबसाइट के होम पेज पर प्लीज ट्राय अगेन लेटर और ऐरर लिखा हुआ आ रहा है।
बता दें कि नेशनल इन्फॉर्मेटिक सेंटर (एनआईसी) रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट को संभालता है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि एनआईसी फिर से वेबसाइट को रिस्टोर करने की कोशिश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, वेबसाइट को हैक करने के पीछे चीन के हैकर्स का हाथ हो सकता है।
बता दें कि पिछले साल भी गृह मंत्रालय की वेबसाइट हैक हुई थी। हालांकि, गृह मंत्रालय ने किसी भी प्रकार के हैकिंग का खंडन किया था।
Action is initiated after the hacking of MoD website ( https://t.co/7aEc779N2b ). The website shall be restored shortly. Needless to say, every possible step required to prevent any such eventuality in the future will be taken. @DefenceMinIndia @PIB_India @PIBHindi
— Nirmala Sitharaman (@nsitharaman) April 6, 2018












Click it and Unblock the Notifications