मंत्री जी डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी की तस्वीर देखते पकड़े गए

मंत्रीजी मोबाइल में मेलानिया की तस्वीर देखते पकड़े गए तो कैमरामैन और चैनल के खिलाफ दर्ज करा दी गई एफआईआर

बेंगलुरू। अमेरिका के नए राष्ट्रपति चुने गए डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी की तस्वीर कर्नाटक एक मंत्री टीपू जयंती के मौके पर अपने मोबाइल में देखते हुए पाए गए। कर्नाटक के शिक्षा मंत्री तनवीर सैत ट्रंप की तीसरी पत्नी मेलानिया की तस्वीर अपने फोन पर देखते हुए पाए गए।

melania trump

टीपू जयंती के मौके पर देख रहे थे तस्वीर
तनवीर 10 नवंबर को टीपू जयंती के कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे, उस वक्त वह अपने मोबाइल फोन में मेलानिया की तस्वीर को देखते हुए पाए गए। जिसके बाद विपक्षी पार्टी भाजपा ने उनपर तीखा हमला बोला है।

ट्रंप की पत्नी पर केआरके का अश्लील ट्वीट, चाची तो गजब है

क्या कहा मंत्रीजी ने

वहीं तनवीर का कहना है कि वह टीपू जयंती की जानकारी फोन पर हासिल कर रहे थे, लेकिन टीवी फुटेज में जो देखने को मिला है वह कुछ और ही कहता है। भाजपा का आरोप है कि वह अश्लील तस्वीरें देख रहे थे और पकड़े जाने पर इधर-उधर की बातें कर रहे हैं।

हॉट एंड बोल्‍ड मेलेनिया होंगी अमेरिका की अगली फर्स्‍ट लेडी!

क्या कहना है पुलिस का
वहीं इस मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि जो तस्वीर मंत्री देख रहे थे वह मेलानिया ट्रंप की थी जोकि 15 साल पहले ली गई थी, उनके व्हाट्सएप पर कई तस्वीरें आई थी जिसमें से वह भी एक थी, जोकि अचानक से उनके फोन पर दिखने लगी थी।

कबकी है तस्वीर

जो तस्वीरें मंत्रीजी अपने फोन पर देख रहे थे वह 1999 में क्लिक की गई थी, उस वक्त उनका नाम मेलानिया नॉस था, उस वक्त वह एक मॉडल थी। मेलानिया ने ट्रंप से 2005 में विवाह किया था। वहीं इस घटना के बाद कैमरामैन व चैनल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+