असम में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़, एसपी समेत 2 जवान शहीद

असम के करबी आंगलोंग जिले में करबी पीपुल्स लिबरेशन टाइगर्स संगठन के उग्रवादियों ने इस मुठभेड़ को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक हैमरेन जिला पुलिस के पुलिस अधीक्षक नित्यानंद गोस्वामी दूरदराज के रोंगथंग वन क्षेत्र में उग्रवादियों के खिलाफ एक अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। वहां बीती रात उग्रवादियों के एक बडे समूह से उनका आमना-सामना हो गया। जिसके बाद उग्रवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरु कर दी।
जवाबी कार्रवाई के वक्त एसपी गोस्वामी और उनके निजी सुरक्षा गार्ड की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अन्य पुलिसकर्मी उग्रवादियों के खिलाफ अभियान छेड़ने के लिए तीन समूहों में बंटे थे।












Click it and Unblock the Notifications