हाजिन में सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़, गोलीबारी की आड़ में आतंकी फरार

शुक्रवार को नॉर्थ कश्‍मीर के हाजिन में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबरें हैं। इस एनकाउंटर में गोलीबारी की आड़ लेकर आतंकी फरार होने में कामयाब हो गए। शुक्रवार तड़के सेना, सीआरपीएफ और जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने हाजिन के खोस मोहल्‍ल में एक सर्च ऑपरेशन लॉन्‍च किया था।

बांदीपोर। शुक्रवार को नॉर्थ कश्‍मीर के हाजिन में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबरें हैं। इस एनकाउंटर में गोलीबारी की आड़ लेकर आतंकी फरार होने में कामयाब हो गए। शुक्रवार तड़के सेना, सीआरपीएफ और जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने हाजिन के खोस मोहल्‍ल में एक सर्च ऑपरेशन लॉन्‍च किया था। इसी ऑपरेशन के दौरान ही आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। एक पुलिस ऑफिसर की ओर से जानकारी दी गई है कि इस ऑपरेशन में सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन, जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के स्‍पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) टीम और सेना की 13राष्‍ट्रीय राइफल्‍स शामिल थे। इन्‍होंने हाजिन के खोस मोहल्‍ला की तड़के तीन बजे घेराबंदी की थी क्‍योंकि यहां पर 3-4 आतंकियों के एक घर में छिपे होने की जानकारी उन्‍हें मिली थी।

jammu-kashmir-hajin

स्‍थानीय लोगों ने फेंके पत्‍थर

जिस समय सर्च जारी थी उसी समय गोलीबारी की आड़ में आतंकी भाग निकलने में कामयाब हो गए। सुबह 7:30 बजे जब सुरक्षाबलों ने कार्डन खत्‍म किया तो यहां के स्‍थानीय लोगों ने पत्‍थरबाजी शुरू कर दी थी। गुरुवार को श्रीनगर के बलहामा इलाके में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है। ये दोनों आतंकी बीजेपी नेता के पर्सनल सिक्‍योरिटी ऑफिसर के पास से उसकी राइफल छीनकर भाग गए थे। इस एनकाउंटर में सीआरपीएफ का एक जवान भी घायल हुआ था। इस घटना में भी तीसरा आतंकी भाग निकलने में सफल हो गया था। जो आतंकी मारे गए हैं पुलिस उनकी शिनाख्‍त करने में जुटी है। पुलिस को इन दोनों आतंकियों के पास भारी मात्रा हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। पुलिस ने इस घटना में केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+