रात के अंधेरे में मिग-29K ने रचा वो इतिहास, देश के रक्षामंत्री ने भी की तारीफ
भारतीय नौसेना ने एक इतिहास रच डाला है, नौसेना ने आईएनएस विक्रांत पर रात के अंधेरे में मिग-29K की लैंडिंग करवाकर इतिहास रच डाला है।

भारतीय नौसेना ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। मिग-29K ने आईएनएस विक्रांत पर रात के अंधेरे में लैंडिंग करने का इतिहास रच डाला है। इसका वीडियो भारतीय नौसेना ने ट्वीटर पर शेयर भी किया है।
भारतीय नौसेना ने वीडियो शेयर करते हुए ट्वीटर पर लिखा कि भारतीय नौसेना के मिग-29 ने रात में आईएनएस विक्रांत पर लैंडिंग करके एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है ये आत्मनिर्भर भारत के प्रति नौसेना के उत्साह का संकेत है।
वहीं, मिग-29K की लैंडिंग को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आईएएनएस विक्रांत पर मिग-29K की रात में पहली बार लैंडिंग परीक्षण को सफलतापूर्वक करने के लिए भारतीय नौसेना को बधाई देता हूं। यह उल्लेखनीय उपलब्धि विक्रांत चालक दल और नौसेना के पायलटों के कौशल, दृढ़ता, व्यवसायिकता का प्रमाण है।
बता दें कि रात के समय एयरक्राफ्ट कैरियर पर किसी विमान का उतरना नौसैनिकों के लिए चुनौतीपूर्ण माना जाता है। क्योकि, एयरक्राफ्ट कैरियर 40-50 किमी/घंटा की गति से आगे बढ़ रहा होता है और पायलटों को जेट की गति से तालमेल बैठाए रखना होता है।
आईएनएस विक्रांत भारत में बनने वाला पहला एयरक्राफ्ट कैरियर है। इसका निर्माण केरल के कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड की ओर किया गया था। वहीं, MIG-29K चौथे जेनरेशन के हाईटेक विमान है, जो नेवी के एयर डिफेंस मिशन में बेहद कारगर है।












Click it and Unblock the Notifications