Middle-East में तनाव का असर, एयर इंडिया ने कैंसिल की उड़ाने, यात्रियों के लिए हेल्पलाइन जारी
Air India Update: इजरायल और फिलिस्तीनी समूह हमास के बीच जंग छिड़ने के बाद से ही मिडिल-ईस्ट में तनाव का बना हुआ है। इस स्थित का का असर हवाई उड़ानों पर भी हुआ है। शुक्रवार को एयर इंडिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से हालिया स्थिति को लेकर आवश्यक सूचना साझा की।
एयर इंडिया ने ट्वीट किया कि इजरायल सहित मिडिल ईस्ट के देशों में मौजूदा हालात और तनाव के मद्देजनर हुए एयर इंडिया ने भारत और इजरायल (तेल अवीव) के मध्य की उड़ानों को निलंबित कर दिया है।

एयर इंडिया ने बयान जारी कर बताया कि मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, तेल अवीव से आने-जाने वाली हमारी उड़ानों का निर्धारित संचालन अगली सूचना तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। हम लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और पूर्ण रिफंड की पेशकश कर रहे हैं।" तेल अवीव से आने-जाने के लिए पक्की बुकिंग वाले हमारे यात्री। हमारे मेहमानों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
एयरलाइन ने कहा, 'हम लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और इस अवधि के दौरान तेल अवीव से आने-जाने के लिए कंफर्म बुकिंग वाले अपने यात्रियों को सहायता मुहैया करा रहे हैं. इसमें फ्लाइट्स री-शेड्यूल और कैंसिलेशन पर एक बार की छूट शामिल है। एयर इंडिया ने कहा है कि फ्लाइट कैंसिलेशन, बुकिंग से संबंधित जानकारी या अन्य सूचनाओं के लिए यात्री उनके किसी भी समय 011-69329333 / 011-69329999 नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें याद रहेगी शादी, बाढ़ में फंसे दूल्हा और दुल्हन, गोद में उठाकर पार कराया गया नाला












Click it and Unblock the Notifications