पुणे में 5600 सस्ते घर के लिए लॉटरी ड्रॉ का आयोजन आज, यहां देखिए चयनित लोगों के नाम

MHADA Lottery: महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) 22 जनवरी 2021 को पुणे डिवीजन में 5579 फ्लैट और 68 प्लॉट के लिए लॉटरी ड्रॉ का आयोजन की शुरुआत कर दी है। यह ड्रॉ आज सुबह 9 बजे शुरू हुआ है। जिन आवेदकों ने इस स्कीम के तहत आवेदन किया था, अगर उनका नाम इस ड्रॉ में निकला है तो इसकी जानकारी MHADA की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जारी कर दी जाएगी। लॉटरी के रिजल्ट को देखने के लिए आप MHADA की वेबसाइट https://lottery.mhada.gov.in/OnlineApplication/Pune/ पर लॉग इन कर सकते हैं।

flat

MHADA को इन स्कीम के तहत 53000 आवेदन प्राप्त हुए थे। ये प्लॉट और फ्लैट मुख्य रूप से पुणे, सोलापुर, सांगली और कोल्हापुर में हैं, जिसके लिए MHADA ने लॉटरी ड्रॉ का आयोजन किया। MHADA ने इस स्कीम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 10 दिसंबर 2020 को शुरू की थी। लॉटरी ड्रॉक का कार्यक्रम पुणे के नेहरू मेमोरियल हॉल में किया गया। कोरोना काल में लोगों की भीड़ इकट्ठा ना हो इसके लिए प्रशासन इसका ऑनलाइन सेशन यूट्यूब पर कर रहा है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इस योजना का ऑनलाइन शुभारंभ किया था। इससे पहले पिछले महीने MHADA के चीफ एग्जेक्युटिव अधिकारी नितिन माने ने कहा कि हम बेहद कम कीमत में लोगों को घर मुहैया करा रहे हैं, फ्लैट की कीमत 30-40 फीसदी बाजार भाव से कम होगा। जिस तरह से लोगों ने इसके लिए आवेदन किया है उससे स्पष्ट है कि बाजार में लोगों को घर की काफी जरूरत है। प्रशासन ने किसी भी मिडलमैन को इसके लिए नियुक्त नहीं किया है। यह बिल्कुल पारदर्शी प्रक्रिया है ताकि लोग उचित और कम दाम में घर पा सके ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+