भाजपा में आते ही VVIP हुए मनजिंदर सिंह सिरसा, गृह मंत्रालय ने दी Z श्रेणी की सिक्योरिटी

नई दिल्ली, दिसंबर 29। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शिरोमणी अकाली दल को छोड़ भाजपा में शामिल हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा 'वीआईपी' हो गए हैं। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मनजिंदर सिंह सिरसा को Z कैटेगिरी की सुरक्षा प्रदान कर दी है। अभी तक उनके पास वाई श्रेणी की सुरक्षा थी। आपको बता दें कि Z श्रेणी की सुरक्षा मिलने के बाद मनजिंदर सिंह सिरसा की सिक्योरिटी में अब CRPF के कमांडो रहेंगे।

manjinder singh sirsa

सिरसा को पंजाब के संगठनों से मिली है धमकी

आपको बता दें कि मनजिंदर सिंह सिरसा पर पंजाब के कई संगठनों ने हमले की धमकी दी है, जिसके बाद उनकी सुरक्षा को अपग्रेड किया गया है। हाल में ही भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल संस्था सिख फ़ॉर जस्टिस द्वारा भी मनजिंदर सिंह सिरसा को धमकी दी गई थी। बताया जा रहा है कि हरियाणा में सिरसा की सुरक्षा पर खासा ध्यान दिया जाएगा।

कैप्टन के करीबी माने जाते हैं सिरसा

आपको बता दें कि मनजिंदर सिंह सिरसा 1 दिसंबर को बीजेपी में शामिल हुए थे। भाजपा में आने के लिए उन्होंने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दिया था। आपको बता दें कि मनजिंदर सिंह सिरसा दिल्ली में पिछले 4 बार से विधायक हैं। इसके अलावा 67 साल के सिरसा को शुरू से ही भाजपा के करीब समझा जाता है। साथ ही उन्हें कैप्टन अमरिंदर सिंह का भी काफी करीबी माना जाता है।

कैप्टन के कई करीबी भाजपा में शामिल

सिरसा के साथ-साथ राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, जो कुछ दिन पहले भाजपा में शामिल हुए थे, उन्हें भी केंद्र द्वारा 'जेड श्रेणी' का वीआईपी सुरक्षा कवर दिया गया है। इसके अलावा पंजाब के फिरोजपुर जिले के गुरुहरसहाय से विधायक सोढ़ी सितंबर तक सीएम के रूप में अमरिंदर सिंह के कार्यकाल के दौरान खेल मंत्री थे। वह 21 दिसंबर को भाजपा में शामिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+