Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Me Too: सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड ने किया खुलासा, '5 साल की उम्र में नौकर ने...'

#MeToo के जरिये कई महिलाओं ने अपने साथ हुई यौन शोषण की घटनाओं का खुलासा किया। इसमें कई अभिनेत्रियों ने भी अपनी दर्दनाक कहानियां शेयर की हैं। तनुश्री दत्ता और कंगना रनौत के बाद अब सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली ने भी अपने साथ हुई यौन शोषण की घटना का खुलासा किया है।

Somy Ali, Salman Khan

नई दिल्ली। #MeToo के जरिये कई महिलाओं ने अपने साथ हुई यौन शोषण की घटनाओं का खुलासा किया। इसमें कई अभिनेत्रियों ने भी अपनी दर्दनाक कहानियां शेयर की हैं। तनुश्री दत्ता और कंगना रनौत के बाद अब सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली ने भी अपने साथ हुई यौन शोषण की घटना का खुलासा किया है। सोमी ने बताया कि जब वो केवल पांच साल की थीं, तब घर के नौकर ने उनका यौन शोषण किया था।

सलमान की एक्स-गर्लफ्रेंड का खुलासा

सलमान की एक्स-गर्लफ्रेंड का खुलासा

कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस सोमी अली ने एक बार फिर अपने साथ हुए दर्दनाक हादसे को बयां किया है। सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी ने बताया कि बचपन में घर के नौकर ने उनका यौन शोषण किया था। सोमी ने बताया कि उन्होंने अपने आसपास भी घरेलू हिंसा के शिकार लोगों को देखा है। पाकिस्तान में जन्मीं सोमी का बचपन अमेरिका में बीता है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में उन्होंने अपनी मां के दोस्तों को घरेलू हिंसा का शिकार होते देखा है।

'घरेलू हिंसा के माहौल में पली-बढ़ी'

'घरेलू हिंसा के माहौल में पली-बढ़ी'

एक इंटरव्यू में सोमी ने कहा, 'मैं पाकिस्तान में घरेलू हिंसा के माहौल में पली हूं। मेरी मां के कई दोस्त घरेलू हिंसा का शिकार होते थे। जब मैं अपनी मां से उनके शरीर पर दिखते घावों के बारे में पूछती थी, तो वो कहती थीं कि वो सीढ़ियों से गिर गई हैं। ये काफी सामान्य था।' सोमी कहती हैं कि वो जब टॉक शो या इंटरव्यू में जाती हैं तो इन घटनाओं का जिक्र करती हैं। उनका मानना है कि इससे पीड़ितों को बोलने में हिम्मत मिलेगी।

तनुश्री ने दी कई महिलाओं को हिम्मत!

तनुश्री ने दी कई महिलाओं को हिम्मत!

सोम अली अमेरिका में नो मोर टीयर्स नाम का एक एनजीओ भी चलाती हैं। देश में चल रही #MeToo कैंपेन की बात करें तो इसमें कई सितारों का नाम सामने आया है। तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोप लगाने के बाद कई अभिनेत्रियों को सामने आने की हिम्मत मिली। आलोक नाथ, साजिद खान, विकास बहल पर कई एक्ट्रेसेस ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। वहीं राजनीति में विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर का भी नाम सामने आया है, जिनपर 14 महिलाओं ने ऐसे आरोप लगाए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+