#MeToo पर जैकी श्राफ का बड़ा बयान, कहा-दोस्तों के दामन पर लगे हैं दाग और पब्लिक मजे ले रही

नई दिल्ली। इन दिनों बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन की वजह से भूचाल आया हुआ है। नाना पाटेकर, साजिद खान, आलोक नाथ, विकास बहल, सुभाष घई जैसे बड़े और नामी लोगों पर महिलाओं ने घिनौने इल्जाम लगाए हैं, इस मुद्दे पर बॉलीवुड भी दो घटकों में बंट गया है लेकिन इस बारे में थोड़ा अलग और बड़ा बयान फिल्म अभिनेता जैकी श्राफ की ओर से आया है।

दूसरों की लाइफ में झांकने में इतनी रुचि क्यों है?

दूसरों की लाइफ में झांकने में इतनी रुचि क्यों है?

हिंदी सिनेमा के स्टार रह चुके जैकी ने कहा की यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरे साथी कलाकार आज आपस में लड़ रहे हैं, वे अपने दामन में लगे दागों पर लोगों के बीच सफाई दे रहे हैं और बाकी लोग इसमें मज़ा ले रहे हैं, लोगों का यही हाल है, पहले वो लोगों पर मजे लेते हैं फिर हमदर्दी जताते हैं, मुझे समझ आता है लोगों को दूसरों की लाइफ में झांकने में इतनी रुचि क्यों है?

मैं महिलाओं के साथ होने वाले बर्ताव के खिलाफ हूं: श्राफ

मैं महिलाओं के साथ होने वाले बर्ताव के खिलाफ हूं: श्राफ

मैं महिलाओं के साथ होने वाले गंदे बर्ताव के खिलाफ हूं लेकिन मैं ये भी कहना चाह रहा हूं कि जिन पर आरोप लग रहे हैं उनका मजा भी नहीं लेना चाहिए, लोग मजे लेते हैं और फिर हमदर्दी का दिखावा करते हैं, आपको अपने अंदर झांकना चाहिए कि आपने क्या किया है।

महिलाओं को वर्क प्लेस पूरी सुरक्षा मिलनी चाहिए: जैकी श्राफ

महिलाओं को वर्क प्लेस पूरी सुरक्षा मिलनी चाहिए: जैकी श्राफ

जैकी ने कहा कि महिलाओं को वर्क प्लेस पूरी सुरक्षा और केयर मिलनी चाहिए औऱ जो लोग गंदी हरकतें करते हैं उन्हें मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए, मैं इस बात को अच्छी तरह से समझता हूं क्योंकि मेरी भी पत्नी है और बेटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+