Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Me Too: विकास को लेकर ऋतिक रौशन ने दिया बड़ा बयान, क्या 'सुपर 30' से बाहर होंगे बहल?

एक्टर ऋतिक रौशन ने डायरेक्टर विकास बहल पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बयान दिया है। विकास बहल ऋतिक की आने वाली फिल्म 'सुपर 30' को डायरेक्ट कर रहे हैं। एक्टर का कहना है कि ऐसे घिनौने काम में दोषी व्यक्ति के साथ काम करना असंभव है।

Recommended Video

    Hrithik Roshan REACTS on director Vikas Bahl's controversy; Check Out | FilmiBeat
    Hrithik Roshan, Vikas Bahl

    नई दिल्ली। एक्टर ऋतिक रौशन ने डायरेक्टर विकास बहल पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बयान दिया है। विकास बहल ऋतिक की आने वाली फिल्म 'सुपर 30' को डायरेक्ट कर रहे हैं। एक्टर का कहना है कि ऐसे घिनौने काम में दोषी व्यक्ति के साथ काम करना असंभव है। उन्होंने ट्विटर पर अपना बयान जारी कर कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए। बता दें कि जानें-माने डायरेक्टर विकास बहल पर प्रोडक्शन हाउस फैंटम फिल्म की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

    ऋतिक की फिल्म 'सुपर 30' के डायरेक्टर हैं बहल

    ऋतिक की फिल्म 'सुपर 30' के डायरेक्टर हैं बहल

    आने वाली फिल्म 'सुपर 30' में विकास बहल के साथ काम कर रहे ऋतिक रौशन अब उनके साथ आगे काम नहीं कर सकते। ऋतिक रौशन ने ट्विटर पर लिखा, 'ऐसे घिनौने अपराध में दोषी व्यक्ति के साथ काम करना मेरे लिए असंभव है। मैं दूर हूं और मेरे पास ठीक से जानकारी नहीं है। मैंने 'सुपर 30' के प्रोड्यूसर्स से गुजारिश की है कि वो इसे देखें और जरूरत पड़ी तो सख्त कार्रवाई करें। ये छिपाने वाला मसला नहीं है।'

    बहल पर फैंटम की महिला कर्मचारी ने लगाया था आरोप

    बहल पर फैंटम की महिला कर्मचारी ने लगाया था आरोप

    ऋतिक रौशन ने कहा कि सभी अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए और पीड़ितों को आवाज उठाने का साहस देना चाहिए। ऐसे में अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या विकास बहल 'सुपर 30' से अलग हो जाएंगे? बता दें कि 'क्वीन' जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके डायरेक्टर विकास बहल पर प्रोडक्शन कंपनी फैंटम फिल्म्स (जिसमें विकास पार्टनर थे) की एक महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। कर्मचारी ने 2015 में बहल पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन विकास के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया।

    आरोप लगाने के 3 साल बाद अलग हुए पार्टनर्स

    आरोप लगाने के 3 साल बाद अलग हुए पार्टनर्स

    भारत में #MeToo आंदोलन के जोर पकड़ने के बाद और हफिंग्टनपोस्ट इंडिया को तीन साल बाद किए खुलासे के बाद फैंटम फिल्म्स कंपनी को बंद कर दिया गया। कंपनी को बंद करने की घोषणा 5 अक्टूबर, 2018 को की गई और इसके बाकी तीनों पार्टनर्स- अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी और मधु मेंताना अलग हो गए। पीड़िता के खुलासे के बाद कंगना रनौत ने भी विकास बहल पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वो 'क्वीन' फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें गलत तरीके से छूते थे।

    #MeToo के जरिये महिलाएं कह रही अपनी कहानी

    #MeToo के जरिये महिलाएं कह रही अपनी कहानी

    #MeToo आंदोलन के तहत महिलाएं अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न और बलात्कार की घटनाएं दुनिया के सामने बयां कर आरोपी को उजागर कर रही हैं। अमेरिका में एक साल पहले शुरू हुआ #MeToo आखिर भारत पहुंच गया है। इस आंदोलन की आग फिल्म, मीडिया और कॉमिक इंडस्ट्री से होते हुए अब राजनीति में भी पहुंच गई है। कई बड़े दिग्गज लोगों के नाम #MeToo के तहत सामने आए हैं। फिल्म इंडस्ट्री से विकास बहल के अलावा आलोक नाथ जैसे बड़े एक्टर का नाम सामने आया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+