#MeToo: भारती ने बताई आपबीती- स्‍टेशन पर मैं कुछ खरीदने उतरी और एक अधेड़ ने मेरी ब्रेस्‍ट...

नई दिल्‍ली। हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वेनस्टीन पर यौन शोषण के लगे आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर #MeToo कैंपेन चल रहा है जिसमें दुनियाभर से यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाएं Me Too लिखकर अपना अनुभव साझा कर रही है। इसी क्रम में जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह ने भी अपने साथ हुई उत्‍पीड़न की कहानी शेयर की है। भारती के मुताबिक, जब वो 13 साल की थीं तो स्‍कूल की तरफ से एनसीसी कैम्प के सिलसिले में यूपी में कहीं जा रही थीं। जब हमारी ट्रेन आगरा में रुकी, तो मैं पेठे खरीदने के लिए स्टेशन उतरी। इसी बीच एक अधेड़ उम्र के आदमी ने मेरी ब्रेस्ट दबोच ली। हालांकि भारती ने उसे पकड़ लिया और जमकर मारा भी। तो आइए आपको बताते हैं क्‍या था पूरा मामला

एनसीसी की ड्रेस में थीं भारती फिर भी...

एनसीसी की ड्रेस में थीं भारती फिर भी...

भारती ने बताया कि एनसीसी ड्रेस में होने के बावजूद उसकी हिम्मत इतनी बढ़ गई। मैं तो यही कहना चाहूंगी कि सोशल मीडिया में चलने वाले इस कैंपेन ने लड़कियों में हिम्मत जगाई है उससे जरूर बदलाव आएगा। भारती के मुताबिक वो अधेड़ उम्र का इंसान उसी नीयत से उनके करीब आया। इससे पहले वो कुछ कहती या दूर होने को बोलती उसे सीधे ब्रेस्‍ट पकड़ ली और गंदी हरकत करने लगा।

निधी सिंह ने भी बतायी कहानी

निधी सिंह ने भी बतायी कहानी

डिजिटल सीरीज 'परमानेंट रूममेट' में तान्या का किरदार निभा चुकीं निधी सिंह इस कैंपेन पर कहती हैं, 'मैं बहुत ख़ुशनसीब रही हूं कि मुझे इससे गुज़रना नहीं पड़ा है। मुझे याद है जब साउथ फिल्म के एक कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि तुम बहुत टैलंटेड हो, अच्छी फ़िल्में मिल सकती हैं, अगर तुम समझौता कर लो। मैं सुनकर वहां से जाने लगी तो कहते हैं कि अगर मैं अपने करियर को लेकर सीरियस हूं, तो मुझे समझौता कर लेना चाहिए। मैं वहां से न बोलकर निकल गई।

कॉमेडियन और एक्ट्रेस मल्लिका दुआ के साथ कैब में हुआ था ये सब

कॉमेडियन और एक्ट्रेस मल्लिका दुआ के साथ कैब में हुआ था ये सब

कॉमेडियन और एक्ट्रैस मल्लिका दुआ ने हाल ही में सोशल साइट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने यौन उत्पीड़न को लेकर आपबीती सुनाई है। उन्होंने लिखा- Me Too... "मेरी ही कार में हुआ। मेरी मम्मी कार चला रही थीं और वो पीछे की सीट पर बैठा था। उसका हाथ पूरे समय मेरे स्कर्ट के अंदर था। मैं उस समय 7 साल की थी। मेरी बहन 11 साल की थी। उसके हाथ मेरे स्कर्ट के अंदर सभी जगह गए और मेरी बहन की पीठ पर भी गए। मेरे पापा जो दूसरी कार में थे, उन्होनें उसी रात उसके जबड़े को तोड़ दिया था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+