सीनियर पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली नौ महिलाकर्मी ऑल इंडिया रेडियो से बर्खास्त

यौन शोषण का आरोप लगाने वाली नौ महिलाकर्मी ऑल इंडिया रेडियो से बर्खास्त

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के शहडोल स्थित ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) की नौ महिलाकर्मियों को बर्खास्त कर दिया है। सभी नौ महिलाओं ने बीते साल स्टेशन के असिस्टेंट डायरेक्टर (प्रोग्रामिंग) रत्नाकर भारती के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए थे। मामवे में रत्नाकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई और एआईआर की आंतरिक जांच कमेटी ने भी करीब एक साल पहले उनको दोषी पाया। इस सबके बावजूद रत्नाकर अभी एआईआर दिल्ली में काम कर रहे हैं, जबकि सभी नौ महिलाओं की सेवा समाप्त कर दी गई है।

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल स्थित ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) की नौ महिलाकर्मियों को बर्खास्त कर दिया है। सभी नौ महिलाओं ने कुछ समय पहले स्टेशन के असिस्टेंट डायरेक्टर (प्रोग्रामिंग) रत्नाकर भारती के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए थे। मामवे में रत्नाकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई और एआईआर की आंतरिक जांच कमेटी ने भी करीब एक साल पहले उनको दोषी पाया। इस सबके बावजूद रत्नाकर अभी एआईआर दिल्ली में काम कर रहे हैं, जबकि सभी नौ महिलाओं की सेवा समाप्त कर दी गई है। ऐसे ही मामले कुछ दूसरे शहरों से भी सामने आए हैं। धर्मशाला, ओबरा, सागर, रामपुर, कुरुक्षेत्र और दिल्ली स्टेशनों में एआईआर की कर्मचारी यूनियन का कहना है कि इन सभी स्टेशनों पर यौन शोषण के मामलों में आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है जबकि शिकायत करने वाली महिलाओं को नौकरी छोड़ने के लिए कहा गया है। सभी छह स्टेशनों पर यौन शोषण के मामलों को गंभीरता से लेने के लिए यूनियन की ओर से प्रसार भारती के चीफ एग्जेक्यूटिव को पत्र भी लिखा गया है। टीओआई के मुताबिक, ऑल इंडिया रेडियो के डीजी फैयाज शहरयार का कहना है कि जो भी मामले सामने आया, उसकी जांच आंतरिक कमेटी ने की और कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि शहडोल में रत्नाकर के खिलाफ शिकायत के बाद तुरंत ही उनका ट्रांसफर दिल्ली किया गया और अभी भी वो कमेटी की सख्त निगरानी में हैं। शहरयार का कहना है कि रत्नाकर के खिलाफ शिकायत और महिलाओं की सेवा समाप्त करने का कोई संबंध नहीं है। शहरयार ने कहा किजिन लोगों का काम कमजोर होता है, उनकी सेवाएं समाप्त की जाती हैं, ये हमारा नियम है, इसे किसी और तरह से देखने का कोई मतलब नहीं है।

ऐसे ही मामले कुछ दूसरे शहरों से भी सामने आए हैं। धर्मशाला, ओबरा, सागर, रामपुर, कुरुक्षेत्र और दिल्ली स्टेशनों में एआईआर की कर्मचारी यूनियन का कहना है कि हाल ही में इन स्टेशनों पर यौन शोषण के मामलों में आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है जबकि शिकायत करने वाली महिलाओं को नौकरी छोड़ने के लिए कहा गया है। सभी छह स्टेशनों पर यौन शोषण के मामलों को गंभीरता से लेने के लिए यूनियन की ओर से प्रसार भारती के चीफ एग्जेक्यूटिव को पत्र भी लिखा गया है।

टीओआई के मुताबिक, ऑल इंडिया रेडियो के डीजी फैयाज शहरयार का कहना है कि जो भी मामले सामने आया, उसकी जांच आंतरिक कमेटी ने की और कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि शहडोल में रत्नाकर के खिलाफ शिकायत के बाद तुरंत ही उनका ट्रांसफर दिल्ली किया गया और अभी भी वो कमेटी की सख्त निगरानी में हैं।

शहरयार का कहना है कि रत्नाकर के खिलाफ शिकायत और महिलाओं की सेवा समाप्त करने का कोई संबंध नहीं है। शहरयार ने कहा किजिन लोगों का काम कमजोर होता है, उनकी सेवाएं समाप्त की जाती हैं, ये हमारा नियम है, इसे किसी और तरह से देखने का कोई मतलब नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+