Me Too: हिमानी शिवपुरी बोलीं, 'शराब पीने के बाद बदल जाते थे आलोक नाथ, उनका बर्ताव इंडस्ट्री में सबको मालूम था'
फिल्म इंडस्ट्री के 'संस्कारी' एक्टर आलोक नाथ पर लगे रेप और यौन शोषण के आरोपों पर कई फिल्मों में उनकी को-एक्टर रहीं हिमानी शिवपुरी ने बयान दिया है। जानीं-मानी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने कहा कि इंडस्ट्री को आलोक नाथ के शराबी और दोहरे व्यक्तित्व के बारे में हमेशा से पता था।

नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री के 'संस्कारी' एक्टर आलोक नाथ पर लगे रेप और यौन शोषण के आरोपों पर कई फिल्मों में उनकी को-एक्टर रहीं हिमानी शिवपुरी ने बयान दिया है। जानीं-मानी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने कहा कि इंडस्ट्री को आलोक नाथ के शराबी और दोहरे व्यक्तित्व के बारे में हमेशा से पता था। शिवपुरी ने कहा कि आलोक नाथ का व्यवहार शराब पीने के बाद एकदम बदल जाता था। बतां दें कि इंडस्ट्री के 'सबसे संस्कारी' के नाम से मशहूर आलोक नाथ पर 90बे के दशक के हिट टीवी शो 'तारा' की लेखक विंता नंदा ने रेप का आरोप लगाया है।

'शराब पीने के बाद बदल जाता था आलोक नाथ का व्यक्तित्व'
'परदेस', 'कभी खुशी कभी गम' और 'हम साथ-साथ हैं' जैसी फिल्मों में आलोक नाथ के साथ काम कर चुकीं हिमानी शिवपुरी ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, 'अगर उन्होंने ऐसा किया है, तो ये काफी बुरा है। आप अपनी शक्ति के दम पर किसी महिला को बिना उसकी मर्जी के कुछ करने पर मजबूर नहीं कर सकते। ये महिलाओं के लिए मुश्किल है।' शिवपुरी ने आगे एक फिक्शनल कैरेक्टर का उदाहरण देते हुए कहा कि दिन में शूट करते वक्त आलोक नाथ ठीक रहते थे लेकिन शराब पीने के बाद वो 'जैकिल और हाइड' की तरह हो जाते थे।

'इंडस्ट्री में खुला राज था उनका बर्ताव'
हिमानी शिवपुरी ने कहा कि शराब पीने के बाद उनका व्यक्तित्व एकदम बदल जाता था। 'मैंने अभिनेत्री से सुना है कि आलोक नाथ के साथ काम करना उनके लिए कठिन था।' हिमानी ने बताया कि उन्होंने आलेक नाथ का खराब बर्ताव एक फ्लाइट में देखा था। उन्होंने कहा, 'हम एक बार दुबई में आईटीए अवॉर्ड्स के लिए थे। वहां उन्होंने शराब पी और उनकी पत्नी उनके बर्ताव को लेकर परेशान थीं। उन्हें एक बार खुले में शौच करते वक्त भी पकड़ा गया था, और एक बार फ्लाइट में गलत बर्ताव के लिए फ्लाइट से उताररा भी गया था। सभी को मालूम था वो कैसे इंसान हैं।'

विंता नंदा और संध्या मृदुल ने लगाया है आरोप
'घर एक सपना' सीरियल में साथ स्क्रीन शेयर करने वालीं हिमानी शिवपुरी ने कहा कि आलोक नाथ का व्यवहार इंडस्ट्री में एक खुला राज था। बता दें कि आलोक नाथ पर 'तारा' सीरियल की लेखक विंता नंदा ने बलात्कार का आरोप लगाया है। विंता के बाद एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने भी 'संस्कारी अभिनेता' पर उनका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। दोनों ही महिलाओं ने अभी आलोक नाथ के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है, लेकिन सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTA) ने उन्हें नोटिस भेजा है।

आलोक नाथ, सुभाष घई, नाना पाटेकर पर लगा यौन शोषण का आरोप
आलोक नाथ का नाम देश में चल रहे #MeToo कैंपेन के तहत सामने आया है। इस कैंपेन के जरिये महिलाओं ने अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया है। बॉलीवुड में सुभाष घई, आलोक नाथ, नाना पाटेकर, रोनित रॉय और पीयूष मिश्रा का नाम यौन शोषण के मामलों में सामने आया है। वहीं राजनीति में भी आरोपियों को बेनकाब करने की मुहीम तेज हो गई है। विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर सात महिला पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। अकबर पर आरोप लगने के बाद से विपक्ष ने उनके इस्तीफे की मांग करना शुरू कर दिया है।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications