महाराष्ट्र के आसमान से गिरती जिस जलती चीज ने सोशल मीडिया पर मचाया हड़कंप, उसका सच आया सामने
महाराष्ट्र के आसमान से गिरती जिस जलती चीज ने सोशल मीडिया पर मचाया हड़कंप, उसका सच आया सामने
मुंबई, 03 अप्रैल: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार (02 अप्रैल) को रात में आसमान में चमकीली रोशनी की लकीरें देखी गईं। एक अमेरिकी वैज्ञानिक के अनुसार, उल्का बौछार की तरह दिखाई देने वाली ये लकीर वास्तव में पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से प्रवेश करने वाले एक चीनी रॉकेट के अवशेष थे। जी हां, अमेरिकी वैज्ञानिक का कहना कि महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में उल्का पिंड बारिश की वजह से चमकीली रोशनी नहीं दिखाई दे रही थी ये चीनी रॉकेट के अवशेष थे।
Recommended Video

फरवरी 2021 में चीन ने लॉन्च किया था रॉकेट
चीनी चांग झेंग 5B रॉकेट, जिसे फरवरी 2021 में लॉन्च किया गया था। शनिवार (02 अप्रैल) को पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से प्रवेश कर गया और भारत के महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के ऊपर आसमान में रोशनी देखी गई। रॉकेट से अधिकांश मलबा फिर से प्रवेश करने पर जल जाएगा और हालांकि इससे कोई नुकसान होने की संभावना नहीं है।

अमेरिकी खगोलशास्त्री ने क्या कहा?
अमेरिकी खगोलशास्त्री जोनाथन मैकडॉवेल ने कहा कि 3बी रॉकेट बॉडी के फिर से प्रवेश की उम्मीद थी। मैसाचुसेट्स के कैम्ब्रिज में हार्वर्ड-स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के मैकडॉवेल ने एक ट्वीट में कहा, "मेरा मानना है कि यह एक चीनी रॉकेट चरण का पुन प्रवेश है। चांग झेंग 3 बी सीरियल नंबर Y77 का तीसरा चरण जिसे फरवरी 2021 में लॉन्च किया गया था। इसके अगले एक-एक घंटे में फिर से प्रवेश करने की उम्मीद थी।''

महाराष्ट्र के लोगों ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के बुलढाणा निवासी ने बताया कि जिले में कई लोगों ने रोशनी की लकीर देखी है। स्काईवॉच ग्रुप, नागपुर के अध्यक्ष सुरेश चोपडे ने कहा कि शाम को महाराष्ट्र में कई लोगों ने एक दुर्लभ घटना देखी और उन्होंने इसके वीडियो और तस्वीरें साझा कीं।
सुरेश चोपडे ने कहा कि वह पिछले 25 वर्षों से अंतरिक्ष से संबंधित घटनाओं को देख रहे हैं और ऐसा लगता है कि यह घटना किसी उपग्रह से संबंधित थी।

'ऐसा लगता है कि किसी देश का उपग्रह गलती से गिर गया है...'
सुरेश चोपडे ने कहा, "ऐसा लगता है कि किसी देश का उपग्रह गलती से गिर गया होगा या जानबूझकर गिरा होगा। यह उल्का बौछार या आग का गोला नहीं लगता है।" उन्होंने कहा कि यह एक उल्कापिंड का हिस्सा हो सकता है लेकिन रंगों ने संकेत दिया कि पृथ्वी की ओर आते समय "एक धातु की चीज" इसके साथ आई है।












Click it and Unblock the Notifications