मेहुल चोकसी और नीरव मोदी के कौन-कौन से रिश्तेदार घोटाले में फंसे हैं? पत्नी से लेकर बहन तक पर है गंभीर आरोप
Mehul choksi Nirav Modi Family: भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की बेल्जियम में गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर से देशभर में पंजाब नेशनल बैंक घोटाले की चर्चा होने लगी है। मेहुल चोकसी और उनके भांजे नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ मेहुल चोकसी और नीरव मोदी ही नहीं, बल्कि इनके परिवार के भी कई सदस्यों पर मनी लॉन्ड्रिंग के कई आरोप हैं।
जी हां, पंजाब नेशनल बैंक लोन फ्रॉड केस में नीरव मोदी की पत्नी ऐमी, उसका भाई निशाल, नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी को आरोपी बनाया गया है। मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीति चोकसी भी जांच के घेर में हैं। नीरव मोदी के भाई और मेहुल के भतीजे नेहल मोदी पर भी बैंक घोटाले में साथ देने का आरोप है। इसके अलावा मेहुल चोकसी के भाई चेतन चिनुभाई चोकसी पर भी मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज है। आइए जानें इन परिवार वालों पर क्या-क्या आरोप है?

🔴 मेहुल चौकसी की पत्नी प्रीति चोकसी पर क्या हैं आरोप?
पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीति चोकसी भी जांच के घेरे में आ हैं।पोर्ट्स बताती हैं कि वह सिर्फ मूकदर्शक ही नहीं थी बल्कि पैसे छिपाने में सीधे तौर पर शामिल थी।
2013 में उसने मैगस कंसल्टेंसी के सीडी शाह के साथ मिलकर तीन ऑफशोर कंपनियां- चैरिंग क्रॉस होल्डिंग्स लिमिटेड, कोलिंडेल होल्डिंग्स लिमिटेड और हिलिंगडन होल्डिंग्स लिमिटेड शुरू की थीं। ये ये कंपनियां ऐसी जगहों पर स्थित थीं, जहां स्वामित्व रिकॉर्ड का पता लगाना मुश्किल है।
हिलिंगडन होल्डिंग्स, जहां प्रीति चोकसी को अंतिम लाभकारी मालिक के रूप में नामित किया गया था, बाद में यूएई में गोल्डहॉक डीएमसीसी की एकमात्र शेयरधारक बन गई। इस कंपनी के पास दुबई के अल्मास टॉवर में तीन संपत्तियां थीं। इन्हें पीएनबी घोटाले से आए पैसों से खरीदा गया था। कहा जाता है कि इनकी कीमत 22.5 करोड़ रुपये से अधिक है।
रिकॉर्ड बताते हैं कि नवंबर 2014 में यूएई में गीतांजलि समूह का हिस्सा एशियन डायमंड्स एंड ज्वैलरी एफजेडई से हिलिंगडन होल्डिंग्स को 600,000 एईडी भेजे गए थे। इससे पैसे के लेन-देन का पता लगाने में मदद मिली। ईडी ने 2019 में इन संपत्तियों को जब्त कर लिया था, लेकिन वे अभी भी पुरानी कंपनी के नाम, डिमिनिको डीएमसीसी के तहत लिस्टेड है।
🔴 नीरव मोदी की पत्नी ऐमी मोदी पर क्या है आरोप?
नीरव मोदी की पत्नी ऐमी मोदी के खिलाफ इंटरपोल ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में वैश्विक गिरफ्तारी वॉरंट जारी कर चुका है। एमी मोदी के खिलाफ भारत में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज है। इसी आधार पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। 2018 में पीएनबी बैंक धोखाधड़ी मामला सामने आने के बाद से एमी मोदी भारत से फरार हैं। हालांकि एमी मोदी अमेरिकी नागरिक हैं।
ईडी ने नीरव मोदी की विदेशों में मौजूद 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की थी। इसमें अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में नीरव मोदी के परिवार के दो फ्लैट्स भी शामिल हैं। ये फ्लैट्स एमी मोदी के नाम पर है। लाभार्थी के तौर पर एमी को आरोपी बनाया गया है।
🔴 नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी पर क्या है आरोप?
केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक में करोड़ों रुपये के धोखाधड़ी मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट में नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी और आदित्य नानावटी नामक व्यक्ति को आरोपी बनाया है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की चार्जशीट में पूर्वी मोदी का नाम पहले से दर्ज है। पूर्वी मोदी पर ₹1201.18 करोड़ (175.1 मिलियन अमरीकी डॉलर) की हेराफेरी का आरोप है।
ईडी में दायर आरोपपत्र के मुताबिक पूर्वी मोदी पर अपराध की आय और मनी लॉन्ड्रिंग में सक्रिय भागीदार थी। यह दावा किया जाता है कि पूर्वी दुबई और हांगकांग स्थित कंपनियों में निदेशक थी, जिन्हें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक से नीरव मोदी द्वारा प्राप्त धोखाधड़ी वाले लेटर ऑफ अंडरटेकिंग्स के जरिए निवेश मिला था।
🔴 मेहुल चोकसी और नीरव मोदी के अन्य रिश्तेदारों पर क्या है आरोप?
🔵 मेहुल चोकसी का भांजा और नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी पर संपत्ति के मूवमेंट और सबूत मिटाने के गंभीर आरोप हैं। चार्जशीट में कहा गया है कि सबूत मिटाने में इसने बड़ा रोल निभाया है।
🔵 मेहुल चोकसी का भाई चेतन चिनुभाई चोकसी विदेशी कारोबार खासकर कैरेबियाई और यूएई के अधिकार क्षेत्रों से कथित संबंधों की वजह से जांच के घेरे में है।












Click it and Unblock the Notifications