होम-कुक्ड फूड, मनोरंजन की व्यवस्था! मेहुल चोकसी को क्या-क्या मिलेगी सुविधा, इस जेल को बनाया गया '5 स्टार'
Mehul Choksi Jail Facilities: 25,000 करोड़ के Punjab National Bank (PNB) घोटाले के आरोपी हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को भारत लाने के लिए सरकार पूरी कोशिश कर रही है। बेल्जियम को भरोसा दिया गया है कि भारत में उन्हें यूरोपीय ह्यूमन राइट्स स्टैंडर्ड्स के अनुसार रखा जाएगा।
अगर प्रत्यर्पण सफल होता है, तो चोकसी को मुंबई की अर्थर रोड जेल के बैरक नंबर 12 में रखा जाएगा। यहां उन्हें सुरक्षा, स्वच्छता, पोषण, मनोरंजन और स्वास्थ्य जैसी तमाम सुविधाएं मिलेंगी। यह बैरक मुख्य जेल से अलग होने के कारण सुरक्षा और निजता दोनों सुनिश्चित करता है।

VIP आरोपी...शाही ट्रीटमेंट
बैरक नंबर 12 (Arthur Road Jail) में चोकसी को 5-सितारा होटल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। सेल का आकार 20x15 फीट है और इसमें अलग टॉयलेट, 3 सीलिंग फैन, 6 ट्यूब लाइट, वेंटिलेटर, मच्छर रोधी वायर मेश और लोहे के गेट होंगे। चोकसी को सॉलिटरी कन्फाइनमेंट में नहीं रखा जाएगा। उनके साथ एक अन्य आर्थिक अपराध के आरोपी को रखा जाएगा ताकि बातचीत संभव हो सके। बैरक मुख्य जेल से अलग होने के कारण भीड़, हिंसा और वसूली का खतरा नहीं रहेगा।
क्या-क्या मिलेगी सुविधा?
- बैरक में 24x7 CCTV और जेल स्टाफ की निगरानी रहेगी।
- रोजाना साफ-सफाई और दिन में दो बार कचरा हटाना सुनिश्चित किया जाएगा।
- चोकसी को कॉटन मैट, चादर, कंबल और तकिया मिलेगा।
- जरूरत पड़ने पर कोर्ट या मेडिकल ग्राउंड्स पर बिस्तर उपलब्ध होगा।
भोजन और स्वास्थ्य का विशेष ख्लाय
- दिन में तीन पोषणयुक्त भोजन।
- कोर्ट अनुमति पर होम-कुक्ड फूड।
- जेल कैंटीन से फल, स्नैक्स और अन्य आवश्यक सामग्री।
- 24x7 मेडिकल सुविधा और इमरजेंसी में JJ हॉस्पिटल तक सीधा एक्सेस।
मनोरंजन की विशेष व्यवस्था
- 15x40 फुट के ओपन स्काय यार्ड में रोजाना कम से कम एक घंटा।
- व्यायाम, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, योग और मेडिटेशन की सुविधा।
- जेल की लाइब्रेरी तक पहुंच, पढ़ाई और मानसिक विकास के लिए।
चोकसी पर 14,000 करोड़ रुपए के लोन घोटाले का आरोप
मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) पर अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ लगभग 14,000 करोड़ रुपए के लोन घोटाले में शामिल होने का आरोप है। दोनों जनवरी 2018 में भारत से विदेश भाग गए थे। इसके कुछ ही दिन बाद पंजाब नेशनल बैंक में बड़ा घोटाला सामने आया। भारत से भागने के बाद चोकसी ने एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता ले ली थी। वह पहले से ही भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। चोकसी को बेल्जियम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें Fugitive Nirav Modi: आसान नहीं है भगोड़े नीरव मोदी को भारत लाना
बड़े हीरा कारोबारी हैं मेहुल चोकसी
65 वर्षीय मेहुल चोकसी अंतरराष्ट्रीय स्तर के हीरा कारोबारी रहे हैं। उनका कारोबार भारत के साथ-साथ अमेरिका, मिडिल ईस्ट और साउथ ईस्ट एशिया तक फैला हुआ था। चोकसी गीतांजलि ग्रुप के मालिक हैं, जो भारत में लगभग 4,000 स्टोर वाली आभूषण कंपनी है।
उनकी कंपनी गीतांजलि जेम्स लिमिटेड हीरे और आभूषणों के व्यापार में अग्रणी मानी जाती थी। दुनिया के कई देशों में उनके शोरूम थे। उनका व्यवसाय गहनों के डिजाइन, निर्माण और बिक्री से जुड़ा हुआ था। एक समय में चोकसी का नाम भारत के प्रमुख ज्वेलर्स में शामिल था।
ये भी पढे़ं Nirav Modi: मेहुल चोकसी के बाद अब उसके भांजे नीरव मोदी की बारी! कहां छिपा है? जानिए क्या है उसका गुनाह?












Click it and Unblock the Notifications