PNB से हासिल 4000 करोड़ रुपए को मेहुल चोकसी ने अन्य कंपनियों में भेजा, UAE में खरीदा बंगला
नई दिल्ली। गीतांजली ज्वेलेर्स के मालिक मेहुल चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक द्वारा गलत तरीके से हासिल किए गए लेटर ऑफ अंडरटेकिंग के जरिए 4000 करोड़ रुपए का अपनी अलग-अलग कंपनियों में डिपोजिट करने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक चोकसी ने इस पैसे से यूएई में एक बंगला खरीदा और अपनी अन्य कंपनियों में पैसा ट्रांसफर किया था। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक चोकसी ने पीएनबी द्वारा हासिल एलओयू और फॉरेन लेटर्स ऑफ क्रेडिट के माध्यम से हासिल 6000 करोड़ रुपए में से 4000 करोड़ रुपए का इस्तेमाल बंगला खरीदने और अपने अन्य बिजनसे में इस्तेमाल किया।

तमाम देशों की कंपनियों में भेजा पैसा
सूत्रों के मुताबिक इन 4000 करोड़ रुपए से जिन कंपनियों को फायदा पहुंचा है उसमे अमेरिका की कंपनी भी शामिल है जोकि चोकसी के भतीजे नेहल मोदी की है। नेहल मोदी पीएनबी घोटाले में नीरव मोदी के साथ सह आरोपी है। जानकारी के अनुसार चोकसी ने हॉगकॉग की चार कंपनियों के माध्यम से 3500 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए हैं, जिसे उसने एलओयू और एफएलसी के जरिए हासिल किया था। यह कंपनियां अमेरिका, यूके, यूएई, थाइलैंड, चीन, जापान, बेल्जियम, इटली में हैं।

डमी डायरेक्टर से बनाई कंपनी
सूत्रों के अनुसार हॉगकॉग की कंपनी 4सी डायमंड डिस्ट्रिब्यूटर, क्राउन, एम लिमिटेड और शन्याओ गोंग सी लिमिटेड सीधे तौर पर मेहुल चोकसी द्वारा संचालित होती है, यह सभी कंपनियां डमी डायरेक्टर के माध्यम से चलाई जा रही हैं। थाइलैंड की कंपनी एबी क्रेस्ट ने भी कथित तौर पर 90 करोड़ रुपए एलओयू फंड के जरिए हासिल किए थे। इन सबके अलावा चोकसी ने 250 करोड़ रुपए एलओयू और एफएलसी के जरिए यूएई की कंपनी में पैसा ट्रांसफर किया गया। इसमे से 120 करोड़ रुपए अमेरिका की नेहल मोदी की कंपनी में ट्रांसफर किए गए।

यूएई में खरीदा बंगला
चोकसी ने इसके अलावा यूएई में 20 करोड़ रुपए बंगला खरीदन में खर्च किया, साथ ही 25 करोड़ रुपए लोन के एडवांस के दौर पर भी मॉरीशस की कंपनी में ट्रांसफर किए गए। गौरतलब है कि चोकसी और नीरव मोदी पीएनबी घोटाले में मुख्य आरोपी हैं, इनपर आरोप है कि इन लोगों ने 13600 करोड़ रुपए फर्जी तरीके से एलओयू के जरिए हासिल किए थे। दोनों ही जनवरी माह में देश छोड़ दिया था। जानकारी के अनुसार चोकसी अमेरिका में रह रहा है।












Click it and Unblock the Notifications